लाइव न्यूज़ :

इलाहाबाद: दलित लॉ स्टूडेंट की बेहरहमी से हत्या के बाद छात्रों ने निकाला जुलूस, जानें घटना की पूरी टाइमलाइन

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 12, 2018 13:32 IST

यूपी के डीजीपी ओपी सिंह ने इलाहाबाद पुलिस से मामले की रिपोर्ट मांगी है, दो पुलिसकर्मी सस्पेंड और मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Open in App

उत्तर प्रदेश इलाहाबाद में कटरा इलाके में लॉ के दलित छात्र दिलीप सरोज की कुछ दबंगों ने पीट-पीटकर बेहरहमी से हत्या कर दी। यह मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। समाजवादी छात्रसभा और आईसा के छात्रों ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से एसएसपी दफ्तर तक जुलूस निकाला। छात्रों ने एसएसपी दफ्तर का घेरावकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं छात्रों ने मृतक के परिजनों को मुआवजा देने के साथ ही आरोपियों की जल्द से जल्द ​गिरफ्तारी की मांग की है। 

एसएसपी ने प्रदर्शनकारियों को सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी करने का आश्वासन दिया। मामले में यूपी के डीजीपी ओपी सिंह ने इलाहाबाद पुलिस से मामले की रिपोर्ट तलब की है। एसएसपी ने लापरवाही पर चौकी इंचार्ज कटरा दयाराम व सिपाही सरफराज अहमद को सस्पेंड कर दिया है। एसएसपी ने मामले की जांच एसपी सिटी सिद्धार्थ मीणा को सौंपी है और अब आरोपियों की लोकेशन ट्रेस की जा रही है। मामले के मुख्य आरोपी कालका रेस्टोरेंट के वेटर को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं अन्य आरोपियों की तलाश हो रही है। 

जानें क्या है घटना की पूरी टाइम लाइन 

- 9 फरवरी : रात 11 बजे हुई मारपीट

9 फरवरी की रात दिलीप सरोज कालका रेस्टोरेंट में खाना खाने गया था। खाना खाते वक्त दिलीप सरोज का पैर गलती से वहां बैठे कुछ लोगों से टकरा गया। इसके बाद उन बदमाशों ने दिलीप सरोज को पीटना शुरू कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पीटते वक्त उन लोगों ने कुछ अपने अन्य साथियों को भी बुला लिया। बाइक और फॉर्च्यूनर से आए करीब आधा दर्जन लोगों ने दिलीप को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। दबंगों ने दिलीप सरोज को हॉकी स्टिक, रॉड से पिटाई की।  

10 फरवरी : हॉस्पिटल में चल रहा था इलाज 9 फरवरी की रात को ही दिलीप को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। जहां 10 फरवरी को वह इलाज के दौरान कौमा में चला गया था।

11 फरवरी : इलाज के दौरान दिलीप की हुई मौतकौमा में जाने के बाद दिलीप की इलाज के दौरान मौत हो गई। 

11 फरवरी:  सीसीटीवी फूटेज हुआ वायरल 

दिलीप की मौत के बाद मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ। वीडियो के आधार पर आरोपी की पहचान की गई है और  कालका रेस्टोरेंट के वेटर को गिरफ्तार किया गया।

कौन है दिलीप सरोज

दिलीप सरोज रायपुर का निवासी है। वह इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में द्वितीय वर्ष में एलएलबी की पढ़ाई  कर रहा था। स्थानीय मीडियो रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि दिलीप एक दलित युवक था और कहीं-न-कहीं मौत की वजह भी यही रही होगी। हालांकि फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम