लाइव न्यूज़ :

अतीक-अशरफ हत्याकांड में शामिल तीनों शूटरों का नार्को टेस्ट होगा, अब तक नहीं पता चला हत्या का मकसद

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: May 17, 2023 16:18 IST

मेडिकल के लिए लाए जा रहे अतीक और अशरफ की कॉल्विन हॉस्पिटल में 15 अप्रैल की रात पुलिस अभिरक्षा में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मौके से ही शूटर लवलेश तिवारी, सनी सिंह और अरुण मौर्या को गिरफ्तार किया था। तीनों हमलावर पत्रकार बनकर आए थे।

Open in App
ठळक मुद्देअतीक-अशरफ हत्याकांड में शामिल तीनों शूटरों का नार्को टेस्ट होगाजांच आयोग को अब तक खास सफलता नहीं मिली हैअतीक-अशरफ की 15 अप्रैल की रात गोली मारकर हत्या कर दी गई थी

प्रयागराज: अतीक अहमद और अशरफ हत्याकांड में शामिल तीनों शूटरों ने किसके इशारे या किस मकसद से इस घटना को अंजाम दिया था, इस बात का पता लगाने में विशेष जांच दल को अब तक सफलता नहीं मिली है। एसआईटी ने अब तीनों शूटरों का नार्को टेस्ट कराने का फैसला लिया है।

मेडिकल के लिए लाए जा रहे अतीक और अशरफ की कॉल्विन हॉस्पिटल में 15 अप्रैल की रात पुलिस अभिरक्षा में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मौके से ही शूटर लवलेश तिवारी, सनी सिंह और अरुण मौर्या को गिरफ्तार किया था। तीनों हमलावर पत्रकार बनकर आए थे।

अपराध से राजनीति की दुनिया में पहुंचा अतीक अहमद पांच बार विधायक और एक बार सांसद भी रहा।  हत्या से कुछ दिन पहले ही अतीक को गुजरात की साबरमती जेल से यूपी के प्रयागराज लाया गया था। पुलिस उससे उमेश पाल हत्याकांड में पूछताछ के लिए गुजरात से यूपी लेकर आई थी और वह जेल में बंद था। 

अतीक की हत्या सियासी सरगमी का कारण भी बनी। इलाहाबाद हाई कोर्ट के पूर्व जज अरविंद कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में गठित आयोग इस मामले की जांच कर रहा है जिसमें पूर्व डीजीपी सुबेश कुमार सिंह व पूर्व जज बृजेश कुमार सोनी शामिल हैं। जांच के दौरान आयोग पुलिसकर्मियों से भी पूछताछ करेगा। 2 महीने में इस केस की जांच पूरी कर रिपोर्ट सरकार को सौंपी जाएगी। हत्या की जांच के लिए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के द्वारा न्यायिक आयोग का गठन किया गया था। फिलहाल आयोग द्वारा मामले की जाँच की जा रही है। हालांकि घटना को एक महीने हो गए लेकिन अब तक आयोग को खास सफलता नहीं मिली है। 

मामले की जाँच कर रहे न्यायिक आयोग के सदस्यों ने मोतीलाल नेहरू मंडलीय चिकित्सालय काल्विन के गेट पर जाकर क्राइम सीन भी दोहराया था। तीनों  शूटरों को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ भी की गई थी। पूछताछ में पुलिस को पता चला की सनी सिंह को दिल्ली के गैंगस्टर गोगी ने तुर्की की जिगाना पिस्टल रखने के लिए दी थी।

टॅग्स :अतीक अहमदप्रयागराजउत्तर प्रदेशहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज