लाइव न्यूज़ :

गोण्डा जिले में दोहरा हत्याकाण्ड मामले में सभी अभियुक्त गिरफ्तार, थानाध्यक्ष निलंबित

By भाषा | Updated: April 4, 2020 15:32 IST

Open in App
ठळक मुद्दे गोण्डा जिले शुक्रवार शाम हुई दोहरी हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य अभियुक्त समेत सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।उमरी बेगमगंज के प्रभारी निरीक्षक को निलंबित कर दिया गया है।

उप्र  भाषा. गोण्डा जिले के उमरी बेगमगंज थाने के परास पट्टी मझवार गांव में शुक्रवार शाम हुई दोहरी हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य अभियुक्त समेत सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में उमरी बेगमगंज के प्रभारी निरीक्षक को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक आर के नय्यर ने बताया कि घटना के मुख्य आरोपी समेत सभी लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से हत्या में प्रयुक्त शस्त्र भी बरामद कर लिया गया है। एसपी ने बताया कि आरोपितों के विरुद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई की जा रही है।

इसके साथ ही हत्या के मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में उमरी बेगमगंज के प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश चौहान को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है। उनकी जगह सर्विलांस सेल के प्रभारी अतुल चतुर्वेदी को तैनाती दी गई है। गौरतलब है कि शुक्रवार की शाम को परास पट्टी मझवार गांव में मनरेगा मजदूरी के भुगतान को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद के दौरान हुई गोलीबारी में समला देवी स्मारक इंका के प्रबंधक एवं सपा नेता देवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ लाठी सिंह व कन्हैया पाठक की मौत हो गई थी, जबकि समाजवादी युवजन सभा के पूर्व राष्ट्रीय सचिव एवं लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्र नेता विजय कुमार सिंह उर्फ टीटू सिंह समेत तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हैं, जिन्हें उपचार के लिए लखनऊ भेजा गया है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशगोंडा
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला