लाइव न्यूज़ :

अलीगढ़ः बेटे से झगड़ा, दादा ने दो साल की पोती को मार डाला, सोते समय उठाकर ले गया और नाली में डुबोकर हत्या की...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 6, 2021 18:37 IST

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ऐसे संकेत मिले हैं कि बच्ची की मौत डूबने से हुई है। उसके शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं पाए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देखैर कस्बे में रविवार रात दो साल की एक बच्ची सोते समय लापता हो गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की।शव उसके घर से करीब 200 मीटर दूर एक नाली में मिला था।

अलीगढ़ः अलीगढ़ जिले के खैर कस्बे से लापता दो साल की बच्ची की हत्या के आरोप में उसी के दादा को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि खैर कस्बे में रविवार रात दो साल की एक बच्ची सोते समय लापता हो गई थी। सोमवार को पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की। मंगलवार को उसका शव उसके घर से करीब 200 मीटर दूर एक नाली में मिला था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने बताया कि इस मामले में बच्ची के दादा रमेश (65) को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म कुबूल कर लिया। नैथानी के मुताबिक रमेश ने पूछताछ में बताया कि वह शराबी है और उसका इस बात पर अपने बेटे से अक्सर झगड़ा होता था।

पिछले तीन अक्टूबर की रात को भी इसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी, जिसके बाद उसने अपने बेटे को सबक सिखाने का इरादा किया। उन्होंने बताया कि रमेश ने उसी रात अपनी पोती को सोते समय उठा लिया और घर के पास में ही स्थित एक नाली में डुबोकर उसकी हत्या कर दी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ऐसे संकेत मिले हैं कि बच्ची की मौत डूबने से हुई है। उसके शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही शुरू की है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमअलीगढ़Aligarh
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?