लाइव न्यूज़ :

हिंदू महासभा की नेता कोर्ट में हुई पेश,कहा- गांधी के पुतले पर गोलियां चलाई पर कोई पछतावा नहीं, क्राइम नहीं किया मैंने

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 6, 2019 12:37 IST

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में अखिल भारतीय हिंदू महासभा की पूजा पांडे ने अपने साथियों के साथ मिलकर गांधी जी के पुतले को गोली मारी थी।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में अखिल भारतीय हिंदू महासभा की पूजा पांडे ने अपने साथियों के साथ मिलकर गांधी जी के पुतले को गोली मारी थी।वीडियो वायरल होने के बाद हिन्दू महासभा की महिला नेता पूजा शकुन पांडेय समेत 13 कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पूण्यतिथि पर उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के नौरंगाबादा इलाके में महात्मा गांधी के पुतले पर एयर पिस्टल से फायरिंग करने वाली महिला और हिंदू महासभा की नेता पूजा शकुन पांडेय और उसके पति अशोक पांडेय को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के बाद छह फरवरी को ही पूजा शकुन पांडेय और उसके पति अशोक पांडेय की कोर्ट में पेशी होने वाली है।

कोर्ट में पेश होने के पहले पूजा शकुन पांडेय ने कहा, 'मुझे किसी बात का कोई अफसोस नहीं है। मैंने जो भी किया है वो संविधान के दायरे में किया है। मैंने अपने संवैधानिक अधिकारों का प्रयोग करते हुए किया है। मैंने कोई क्राइम नहीं किया है।' 

13 लोगों पर अलीगढ़ पुलिस ने दर्ज किया था केस 

पुलिस ने इस पूरे मामले में 13 लोगों पर केस दर्ज किया था। पहले ही इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया था। पुलिस बाकी आरोपियों को पकड़ने की कोशिश में लगी हुई है। अलीगढ़ पुलिस ने मंगलवार की देर रात दोनों को गिरफ्तार किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश कुलहरि के मुताबिक, बुधवार की रात को गांधी पार्क थाना क्षेत्र के नौरंगाबाद इलाके में महात्मा गांधी के पुतले को गोली मारकर जलाये जाने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से एक को बुधवार रात जबकि दो को गुरुवार को पकड़ा गया।

महात्मा गांधी का पूतला फूंक लगाए गए थे  'गोडसे जिंदाबाद' के नारे 

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में अखिल भारतीय हिंदू महासभा की पूजा पांडे ने अपने साथियों के साथ मिलकर गांधी जी के पुतले को गोली मारी थी। पूजा शकुन पांडे ने महात्मा गांधी के पुतले पर तीन गोलियां चलाईं, पेट्रोल छिड़कर पुतले को फूंका और मिठाई बांटी थी। इतना ही नहीं इस दौरान 'गोडसे जिंदाबाद' के नारे भी लगाए गए थे। 

क्या है पूरा मामला?

अलीगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश कुलहरी ने बताया कि बुधवार को गांधी की पुण्य तिथि के अवसर पर आज नौरंगाबाद इलाके के एक घर में हिन्दू महासभा के कार्यकर्ताओं ने गांधी के पुतले पर एयर पिस्टल से गोलियां दागी। इसका वीडिया वायरल हो गया।

वीडियो वायरल होने के बाद हिन्दू महासभा की महिला नेता पूजा शकुन पांडेय समेत 13 कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। अभी तक किसी को गिरफ्तार नही किया गया है जबकि पुलिस आरोपियो की धर पकड़ के लिये छापेमारी कर रही है।

टॅग्स :अलीगढ़उत्तर प्रदेशमहात्मा गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?