लाइव न्यूज़ :

अलीगढ़ः कृषि मेले में बेकरी का सामान बेचने के लिए एक स्टॉल लगाया था व्यापारी, हथियारबंद लोगों ने ऐसे हमला कर ले ली जान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 14, 2023 18:20 IST

पुलिस के अनुसार इटावा जिले का मूल निवासी देवेंद्र (26) वार्षिक मेले में बेकरी का सामान बेचने के लिए एक स्टॉल लगाया था।

Open in App
ठळक मुद्देकुछ हथियारबंद लोगों ने उस पर प्राणघातक हमला कर दिया। जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गये, जहां चिकित्सकों ने देवेंद्र को मृत घोषित कर दिया।पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) पुनीत द्विवेदी ने बताया कि मामले को लेकर सभी बिंदुओं की जांच की जा रही है।

 अलीगढ़ः अलीगढ़ जिले के बन्नादेवी थाना इलाके में अलीगढ़ वार्षिक व्यापार एवं कृषि मेला (अलीगढ़ महोत्सव) में स्टॉल चला रहे एक व्यापारी की मंगलवार को प्रदर्शनी मैदान के पास अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार इटावा जिले का मूल निवासी देवेंद्र (26) वार्षिक मेले में बेकरी का सामान बेचने के लिए एक स्टॉल लगाया था।

पुलिस ने कहा कि मंगलवार सुबह-सुबह वह प्रदर्शनी मैदान से बाहर निकल रहा था, तभी कुछ हथियारबंद लोगों ने उस पर प्राणघातक हमला कर दिया। घटना की खबर फैलते ही कुछ दुकानदार मौके पर पहुंचे और पीड़ित को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गये, जहां चिकित्सकों ने देवेंद्र को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) पुनीत द्विवेदी ने बताया कि मामले को लेकर सभी बिंदुओं की जांच की जा रही है। पुलिस किसी पुरानी दुश्मनी की भी छानबीन कर रही है, क्‍योंकि लूट का कोई साक्ष्य नहीं मिला है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि मेले के स्‍टाल को लेकर कोई विवाद हुआ था या नहीं। 

बलिया में शादी का झांसा देकर भाभी से दुष्कर्म के आरोप में देवर गिरफ्तार

बलिया जिले के बैरिया थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा शादी का झांसा देकर पिछले दो वर्ष से अपनी भाभी के साथ कथित रूप से बलात्कार करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।

बैरिया पुलिस चौकी प्रभारी अतुल कुमार मिश्र ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर पर आरोपी रवि (26) के खिलाफ सोमवार को संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गयी और मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार किया गया। तहरीर के हवाले से उन्होंने बताया कि पीड़ित युवती के चार बच्चे हैं और उसका पति हमेशा शराब के नशे में धुत रहता है।

बच्चों की अच्छी परवरिश को ध्यान में रखते हुए युवती ने अपने देवर के झांसे में आकर उसके साथ शारीरिक संबंध स्थापित कर लिया, लेकिन बाद में रवि ने शादी से इंकार कर अपनी शादी दूसरे जगह तय कर ली तथा अपनी भाभी को जान से मारने की धमकी देने लगा। उन्होंने बताया कि पीड़िता को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...