लाइव न्यूज़ :

Akola and Palghar minor girl rape: नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म, 6 अरेस्ट, दोनों केस की कहानी जानिए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 17, 2024 18:41 IST

Akola and Palghar minor girl rape: तीनों आरोपी लड़की को धोखे से एक 'यूथ हास्टल' ले गए जहां सात जून को उसके साथ कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया।

Open in App
ठळक मुद्देअंकुश वख्ते (25), अनुराग चौधरी (20) एवं दीपक मदावी (25) के तौर पर की गयी है।सिविल लाइन्स थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवायी।पीड़िता अगले दिन आठ जून को वापस आई और परिजनों को घटना की जानकारी दी।

Akola and Palghar minor girl rape: महाराष्ट्र पुलिस ने अकोला और पालघर जिले में नाबालिग लड़कियों के साथ कथित दुष्कर्म की अलग-अलग घटनाओं में दोनों स्थानों से छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। अकोला शहर के सिविल लाइन्स पुलिस थाने के सहायक निरीक्षक महेंद्र शिंदे ने बताया 14 वर्षीय लड़की से कथित दुष्कर्म में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि तीनों आरोपी लड़की को धोखे से एक 'यूथ हास्टल' ले गए जहां सात जून को उसके साथ कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया।

शिंदे ने कहा कि आरोपियों की पहचान अंकुश वख्ते (25), अनुराग चौधरी (20) एवं दीपक मदावी (25) के तौर पर की गयी है। उन्होंने बताया कि पीड़िता सात जून को घर से बाहर निकली थी, लेकिन वह वापस नहीं आई तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की और उसके नहीं मिलने पर उन्होंने सिविल लाइन्स थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवायी।

उन्होंने बताया कि पीड़िता अगले दिन आठ जून को वापस आई और परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिवार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने सामूहिक बलात्कार का मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया । उन्होंने बताया कि तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

महाराष्ट्र के पालघर जिले में तीन नाबालिग लड़कियों के साथ कथित दुष्कर्म के आरोप में तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पालघर जिले के पेल्हर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक जितेंद्र वनकोटी ने बताया कि लड़कियों के माता-पिता अलग हो गए थे और फिलहाल उनकी देखरेख पिता की जिम्मे थी, जोकि शराब का आदी है।

उन्होंने बताया कि तीनों आरोपियों दत्ता क्षीरसागर (35), निशाद खान (19) और सैय्यद (27) ने लड़कियों की परेशानियों का फायदा उठाया और पिछले एक साल के दौरान उनके साथ कई बार दुष्कर्म किया। वनकोटी ने बताया कि तीनों आरोपियों को रविवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस ने यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम समेत भारतीय दंड संहिता की विभिन्न सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमहाराष्ट्रPalgharPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?