लाइव न्यूज़ :

AK-47 बरामदगी मामला: अनंत सिंह की पत्नी ने जताई पति और खुद की हत्या की आशंका, की केंद्रीय एजेंसियों से जांच कराने की मांग

By एस पी सिन्हा | Updated: August 27, 2019 20:22 IST

पुश्तैनी घर से बरामद की गई एके-47 रायफल और अन्य सामान मिलने के बाद पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे बाहुबली विधायक अनंत सिंह की पत्नी ने पति और खुद की हत्या की आशंका जताई है।

Open in App

पटना के बेउर जेल में बंद मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह की पत्नी नीलम सिंह ने पुलिस समेत जदयू के नेताओं पर संगीन आरोप लगाए हैं. उन्होंने जेल में बंद अपने पति अनंत सिंह की हत्या की आशंका जताई है. पटना स्थित आवास पर प्रेस वार्ता के शुरू होते ही नीलम सिंह जोर-जोर से रो पड़ीं। उन्होंने इस पूरे प्रकरण की सीबीआई या दूसरी एजेंसियों से जांच की मांग की और कहा कि मेरे पति को सांसद ललन सिंह, मंत्री नीरज सिंह के इशारे पर फंसाने की साजिश की गई है.

नीलम सिंह ने पत्रकारों के सामने खुद की भी हत्या की आशंका जताई है. उन्होंने प्रेस कान्फ्रेंस में एएसपी लिपि सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि वो जदयू कार्यकर्ता के रूप में काम कर रही  हैं, पुलिस के रूप में नहीं. उन्होंने कहा कि मुझे और मेरे परिवार को मुंगेर से लोकसभा का चुनाव लड़ने का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है. नीलम सिंह ने कहा कि मेरे पति की जान को बेऊर जेल में भी खतरा है, उनकी हत्या हो सकती है. दिल्ली से पटना आने पर भी मेरे पति को मुझसे मिलने नहीं दिया गया. पुलिस जब भी मेरे घर पर छापेमारी करने आई तो मेरे कर्मियों की पिटाई की गई.

अनंत सिंह की पत्नी ने कहा कि एएसपी लिपि सिंह ने शुगर का रोगी होने के बाद भी मुझे लगातार तीन घन्टे तक खड़ा रखा. यह पूछे जाने पर कि अनंत सिंह के घर से जो एके-47 और हैंड ग्रेनेड मिला है वो किसका है? इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि वो दोनों हथियार विवेका पहलवान के हैं, उसने ही फंसाने के लिए मेरे घर में रखा था. यहां बता दें कि मोकामा से विधायक अनंत सिंह फिलहाल पटना की बेउर जेल में बंद हैं. उन्होंने फरार होने के बाद दिल्ली की साकेत कोर्ट में सरेंडर किया था, जिसके बाद बिहार पुलिस उनको दिल्ली लेकर आई थी. अनंत सिंह के घर से पुलिस को एके-47 और ग्रेनेड जैसे हथियार मिले थे. इधर, पुलिस उन्हें रिमांड पर लेने की तैयारी में जुटी है.

टॅग्स :बिहारक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीअनंत सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए