लाइव न्यूज़ :

मालगाड़ी के चपेट में आने से महिला और दो नाबालिग बेटियों की मौत, डेढ़ वर्षीय बच्चा सुरक्षित, जानिए मामला

By भाषा | Updated: February 23, 2022 21:51 IST

हादसा हुआ उस समय महिला माया भोपा (30) के साथ उसकी दो नाबालिग बेटियां और एक बेटे था। संजय ने बताया कि घटना में डेढ़ वर्षीय बच्चा सुरक्षित है लेकिन महिला और उसकी दो बेटियों की मौत हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देसभी लोग जयपुर के दूदू के निवासी थे।वर्तमान में ब्यावार में एक झोपड़ी में रह रहे थे।

जयपुरः  राजस्थान के अजमेर जिले के ब्यावर थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम को एक महिला और उसकी दो नाबालिग बेटियों की मालगाड़ी के चपेट में आने से मौत हो गई। ब्यावर के थानाधिकारी संजय ने बताया कि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह आत्महत्या है या दुर्घटना।

उन्होंने बताया कि जब यह हादसा हुआ उस समय महिला माया भोपा (30) के साथ उसकी दो नाबालिग बेटियां और एक बेटे था। संजय ने बताया कि घटना में डेढ़ वर्षीय बच्चा सुरक्षित है लेकिन महिला और उसकी दो बेटियों की मौत हो गई है।

उन्होंने बताया कि सभी लोग जयपुर के दूदू के निवासी थे और वर्तमान में ब्यावार में एक झोपड़ी में रह रहे थे। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों को मामले की सूचना दे दी गई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिये ब्यावर के सरकारी अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया है।

महाराष्ट्र : पालघर में मामूली विवाद पर किशोर ने एक लड़के की हत्या की

महाराष्ट्र के पालघर जिले में 17 वर्षीय एक किशोर ने मामूली विवाद पर एक लड़के की हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना मंगलवार शाम को वसई के गौराई पाडा इलाके में हुई, जहां पर दोनों लड़के रहते थे।

मीरा-भायंदर वसई विरार थाने के एक अधिकारी ने बताया आरोपी कथित तौर पर 16 वर्षीय एक लड़के पर धारदार हथियार से हमला करने के बाद घटना स्थल से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि लड़के की मौके पर ही मौत हो गई और उसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है और उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा-302 के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज