लाइव न्यूज़ :

अजमेरः मां ने अपने चार बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगाई, मां बची, 4 बच्चों की जान नहीं बची, जानें क्या है पूरा माजरा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 6, 2022 14:31 IST

राजस्थानः थाना अधिकारी सुनीज टाडा ने शनिवार को बताया के गीगलपुरा गोला गांव में पारिवारिक कलह के चलते मतिया (32) नाम की एक महिला ने अपने चार मासूम बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगा दी।

Open in App
ठळक मुद्देग्रामीणों के सहयोग से महिला को तो कुएं से जीवित निकाल लिया गया।चारों बच्चों-कोमल, रिंकू, राजवीर और देवराज (एक माह) की जान नहीं बचाई जा सकी। महिला का पति बोदूराम गुर्जर खेतीबाड़ी करता है।

जयपुरः राजस्थान के अजमेर जिले के मांगलियावास थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात पारिवारिक कलह के चलते एक महिला ने अपने चार बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगा दी। हालांकि, ग्रामीणों ने महिला को कुएं से जीवित निकाल लिया, लेकिन उसके चारों बच्चों की मौत हो गई।

थाना अधिकारी सुनीज टाडा ने शनिवार को बताया के गीगलपुरा गोला गांव में पारिवारिक कलह के चलते मतिया (32) नाम की एक महिला ने अपने चार मासूम बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगा दी। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से महिला को तो कुएं से जीवित निकाल लिया गया, लेकिन उसके चारों बच्चों-कोमल (4 साल), रिंकू (3 साल), राजवीर (22 माह) और देवराज (एक माह) की जान नहीं बचाई जा सकी।

टाडा के मुताबिक, तीन बच्चों कोमल, रिंकू, राजवीर के शवों को शुक्रवार रात कुएं से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए पीसांगन अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया है। वहीं, एक माह के देवराज का शव शनिवार सुबह निकाला गया और उसे भी पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया है। टाडा के अनुसार, महिला का पति बोदूराम गुर्जर खेतीबाड़ी करता है। उन्होंने बताया कि फिलहाल इस संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए