लाइव न्यूज़ :

मांस की दुकानें पर कांच की बोतलों, बेसबॉल के डंडे और चाकुओं से हमला, 40-50 हमलावरों ने दुकान मालिक इमरान और सहयोगी शाहनवाज को कूटा, 2 की मौत, 7 घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 16, 2025 15:10 IST

Ajmer: अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु जांगिड़ ने बताया कि एक ही समुदाय के दोनों पक्ष मांस की दुकानें चलाते हैं और दाम को लेकर बीच मतभेद था।

Open in App
ठळक मुद्देइमरान और शाहनवाज़ की उपचार के दौरान मौत हो गई।पुलिस का कहना है कि खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों के सात लोग घायल भी हो गये।पुलिस ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Ajmer:राजस्थान में अजमेर जिले के रामगंज इलाके में मंगलवार को दो पक्षों में विवाद के बाद चाकूबाजी में दो लोगों की मौत हो गई जबकि सात अन्य घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना सुभाष नगर चुंगी के पास उस समय हुई जब लगभग 40-50 हमलावरों का एक समूह ब्यावर रोड स्थित मांस की एक दुकान में घुस आया। उसने बताया कि हमलावर कांच की बोतलों, बेसबॉल के डंडे और चाकुओं से लैस थे। पुलिस का कहना है कि दुकान मालिक इमरान और उसके सहयोगी शाहनवाज गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें अन्य घायलों के साथ सरकारी जेएलएन अस्पताल ले जाया गया। उसने बताया कि इमरान और शाहनवाज़ की उपचार के दौरान मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच से पता चला है कि यह घटना पुरानी आपसी रंजिश का नतीजा थी, जो बाद में जानलेवा झड़प में बदल गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु जांगिड़ ने बताया कि एक ही समुदाय के दोनों पक्ष मांस की दुकानें चलाते हैं और उसके दाम को लेकर उनके बीच मतभेद था। पुलिस के अनुसार इमरान सस्ते दामों पर ‘चिकन’ बेच रहा था और आरोपी पक्ष उस पर दाम बढ़ाने का दबाव बना रहा था। पुलिस का कहना है कि खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों के सात लोग घायल भी हो गये।

जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक शवों को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया है। दोनों पक्षों की ओर से मामला दर्ज करवाया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

कर्नाटक: शादी के बाद के भोज में मांस को लेकर एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या

बेलागावी जिले में शादी के बाद के भोज के दौरान मांस के एक अतिरिक्त टुकड़े को लेकर हुई तीखी बहस के बाद 30 वर्षीय एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि रविवार को बेलागावी जिले के यारागट्टी शहर के बाहरी इलाके में वारदात के बाद जश्न का माहौल दुख में बदल गया।

पुलिस के अनुसार, मांस के टुकड़ों की संख्या को लेकर बहस होने के बाद विनोद मालाशेट्टी पर विट्ठल हरुगोप ने कथित रूप से हमला कर दिया। नवविवाहित अभिषेक कोप्पड़ ने विवाह समारोह के बाद अपने खेत पर दोस्तों के लिए इस रात्रि भोज का आयोजन किया था। बहस बढ़ने पर विट्ठल ने गुस्से में विनोद के पेट में चाकू घोंप दिया, जिससे अत्यधिक रक्तस्राव के कारण विनोद की मौके पर ही मौत हो गई। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीराजस्थानPoliceहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा!