लाइव न्यूज़ :

शामलीः भजन सिंगर अजय पाठक समेत पूरे परिवार की निर्मम हत्या, मचा कोहराम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 1, 2020 12:31 IST

शामली में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की धारदार हथियार से हत्या के बाद कोहराम मच गया है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने कहा हत्या के लिए धारदार हथियार का इस्तेमाल किया गया है।एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि एक ही परिवार के चार सदस्यों की हत्या की गई है।

उत्तर प्रदेश के शामली में एक ही परिवार के चार सदस्यों की हत्या से सनसनी फैल है। पुलिस के अनुसार भजन गायक अजय पाठक उनकी पत्नी और बेटी के शव उनके घर में खून से लथपथ पाया गया। पुलिस ने कहा हत्या के लिए धारदार हथियार का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा अजय पाठक के अगवा बेटे का शव भी बरामद कर लिया गया है।

सहारनपुर पुलिस उप महानिरीक्षक उपेंद्र अग्रवाल ने कहा, "हत्या के लिए किसी धारदार हथियार का उपयोग किया गया है। शरीर में हुए गहरे घाव से धारदार हथियार के उपयोग का अनुमान लगाया जा सकता है। हत्या की बर्बरता से यह साफ जाहिर है कि हत्या बदले के आशय के लिए की गई है।"

पुलिस ने बताया कि फिलहाल सीसीटीवी फुटेजों का विश्लेषण किया जा रहा है और मामले की जांच के लिए 2-3 टीमों को लगा दिया गया है। पुलिस अधिकारी ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया कि कार और उनका बेटा भी घटना के बाद से लापता है। पुलिस इसके बारे में खोजबीन करने में जुट रही तभी हरियाणआ के पानीपत के निकट एक बच्चे का अधजला शव मिला।

एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि एक ही परिवार के चार सदस्यों की हत्या की गई है। पहली नजर में ये मामला रंजिशन प्रतीत हो रहा है। घटना के खुलासे के लिए कई टीमें बनाई गई हैं। जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशशामलीup police
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला