लाइव न्यूज़ :

हवा में छेड़छाड़ः एयर होस्टेस को कॉकपिट में बुलाकर पायलट ने की जबर्दस्ती छूने की कोशिश

By आदित्य द्विवेदी | Updated: April 24, 2019 09:09 IST

हैरान एयर होस्टेस ने पायलट को थप्पड़ जड़ दिया और किसी तरह कॉकपिट से बाहर आने में कामयाब रही।

Open in App

अमृतसर से दिल्ली आ रही इंडियो एयरलाइंस की एक फ्लाइट में छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पायलट पर आरोप है कि उसने उड़ान के दौरान हवा में ही एयर होस्टेस को कॉकपिट में बुलाया और जबर्दस्ती छूने की कोशिश की। एयर होस्टेस ने इसकी शिकायत पुलिस से की है।

एयर होस्टेस ने अपनी शिकायत में बताया कि अमृतसर से टेक ऑफ करने के बाद वो यात्रियों को सर्व कर रही थी। थोड़ी देर बाद पायलट ने उसे अपने कॉकपिट में बुलाया। उसने एयर होस्टेस से बदसलूकी की। जबर्दस्ती छूने और सेल्फी लेने की कोशिश करने लगा।

इससे हैरान एयर होस्टेस ने पायलट को थप्पड़ जड़ दिया और किसी तरह कॉकपिट से बाहर आने में कामयाब रही। अपने साथ हुई बदसलूकी को उसने क्रू के अन्य सदस्यों को भी बताया।

फ्लाइट नई दिल्ली में लैंड करने के बाद एयर होस्टेस ने एयरपोर्ट पुलिस से इसकी शिकायत की। पुलिस ने छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी। अभी तक पायलट को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

टॅग्स :इंडिगोयौन उत्पीड़न
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: महुआ मोइत्रा को फ्लाइट में देख यात्रियों ने लगाए 'चोर' के नारे, टीएमसी नेता ने लिया कड़ा एक्शन

क्राइम अलर्टUP News: पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ मुरादाबाद का छेड़खानी आरोपी, बुर्का पहनी महिला को किया था परेशान

क्राइम अलर्टNashik Rape: बलात्कार और उत्पीड़न के आरोप में 6 आईटी प्रोफेशनल्स गिरफ्तार, SIT को सौंपी गई कमान

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

कारोबार2 अप्रैल से घरेलू-अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर 275 रुपये से लेकर 10,000 रुपये तक ईंधन शुल्क?, एयरलाइन इंडिगो में महंगा हुआ हवाई सफर?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी