लाइव न्यूज़ :

अहमदाबादः पिता ने 21 वर्षीय बेटे को मार डाला, ग्राइंडर से सिर, पैर और हाथ काटकर छह भागों में बांटा, प्लास्टिक की थैलियों में डाल फेंका, जानें क्या है मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 24, 2022 20:47 IST

अधिकारी ने कहा कि आरोपी नीलेश जोशी को नेपाल भागते समय पकड़ा गया था और शनिवार रात अपराध शाखा को सौंप दिया गया। उन्होंने बताया कि 20 और 21 जुलाई को शहर में दो स्थानों से एक कटा हुआ सिर, हाथ और पैर बरामद किए गए और जांच के बाद यह पाया गया कि वे एक ही व्यक्ति के थे।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 (हत्या) के तहत प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया में है। शहर में दो अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया। शव को ठिकाने लगाने के लिए विद्युत ग्राइंडर और प्लास्टिक के दो बड़े बैग खरीदे।

अहमदाबादःगुजरात के अहमदाबाद में एक पिता को मादक पदार्थों के आदी अपने 21 वर्षीय बेटे की कथित तौर पर हत्या करने, उसके शरीर के अंगों को काटकर उसे दो स्थानों पर ठिकाने लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने कहा कि आरोपी नीलेश जोशी को नेपाल भागते समय पकड़ा गया था और शनिवार रात अपराध शाखा को सौंप दिया गया। उन्होंने बताया कि 20 और 21 जुलाई को शहर में दो स्थानों से एक कटा हुआ सिर, हाथ और पैर बरामद किए गए और जांच के बाद यह पाया गया कि वे एक ही व्यक्ति के थे।

अधिकारी ने बताया कि तकनीकी और मानवीय खुफिया जानकारी के आधार पर अपराध शाखा के अधिकारियों ने जोशी को इस मामले में संदिग्ध माना है। उन्होंने कहा कि जोशी 22 जुलाई को अहमदाबाद से सूरत के लिए बस से निकला था और बाद में नेपाल भागने के प्रयास में गोरखपुर के लिए ट्रेन में सवार हुआ।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी को रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने राजस्थान के गंगानगर रेलवे स्टेशन पर अपराध शाखा द्वारा साझा की गयी जानकारी के आधार पर हिरासत में लिया है। पूछताछ के दौरान, जोशी ने खुलासा किया कि उसने अपने बेटे की हत्या इसलिए की क्योंकि वह ड्रग्स और शराब का आदी था और हर समय पिता के साथ आक्रामक व्यवहार और झगड़ा करता था।

अधिकारी ने बताया, ''18 जुलाई की सुबह स्वयं नशे में था और पैसे न देने पर अपने पिता को गालियां दे रहा था। पीड़ित ने अपने पिता पर फावड़े के लकड़ी के हत्थे से भी हमला किया। इसी दौरान आरोपी ने अपने बेटे को लात मारी और उसके सिर पर छह से सात बार पत्थर से वार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।''

उन्होंने कहा, इसके बाद आरोपी ने शव को ठिकाने लगाने के लिए विद्युत ग्राइंडर और प्लास्टिक के दो बड़े बैग खरीदे। आरोपी ने सिर, पैर और हाथ काटकर उन्हें छह भागों में बांट दिया और फिर उन्हें प्लास्टिक की थैलियों में डाल दिया।

अधिकारी ने बताया कि इसके बाद जोशी बैग को दोपहिया वाहन पर ले गया और शहर में दो अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 (हत्या) के तहत प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया में है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीगुजरातहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए