लाइव न्यूज़ :

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत, अंधेरा होने के कारण शव नजर नहीं आया और पूरी रात रौंदते रहे वाहन, सड़क से खुरचकर पॉलिथिन बैग में भरना पड़ा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 2, 2023 20:45 IST

आगराः शिनाख्त मध्य प्रदेश के भिंड जिले के मुरैना क्षेत्र युवक गौरव चरन नरवारिया के रूप में हुई है। सिकंदरा थाने के निरीक्षक आनंद कुमार शाही ने बताया कि घटना की सूचना युवक के परिजनों को दे दी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देक्षत-विक्षत अवस्था में बिखरे शव को देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सड़क से खुरचकर पॉलिथिन बैग में भरना पड़ा। शव के पास एक जैकेट पड़ी हुई थी।

आगराः आगरा में नये साल के पहले दिन राजमार्ग पर कीठम के पास एक युवक की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई और अंधेरा होने के कारण उसका शव किसी को नजर नहीं आया और पूरी रात वाहन उसे रौंदते रहे। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आज सुबह सड़क़ पर क्षत-विक्षत अवस्था में बिखरे शव को देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। उन्होंने बताया, रात भर वाहनों से रौंदे जाने के कारण शव की स्थिति ऐसी थी कि उसे सड़क से खुरचकर पॉलिथिन बैग में भरना पड़ा। उन्होंने बताया कि शव के पास एक जैकेट पड़ी हुई थी।

जिसकी तलाशी लेने पर उसकी शिनाख्त मध्य प्रदेश के भिंड जिले के मुरैना क्षेत्र युवक गौरव चरन नरवारिया के रूप में हुई है। सिकंदरा थाने के निरीक्षक आनंद कुमार शाही ने बताया कि घटना की सूचना युवक के परिजनों को दे दी गई है। उन्होंने बताया कि शव को जितना हिस्सा मिल सका है, उसे बटोर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

आगरा में इनर रिंग रोड के पास अधजला शव मिला

उत्तर प्रदेश के आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र में इनर रिंग रोड के पास नाले में एक अधजला शव मिला है। यह जानकारी पुलिस ने दी। थाना ताजगंज निरीक्षक बहादुर सिंह ने बताया कि शव की शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि शव के बारे में सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।

उन्होंने कहा कि पुलिस का मानना है कि किसी युवक की हत्या की गयी है और उसकी पहचान छिपाने के लिए शव को जलाया गया है। उन्होंने कहा कि आसपास के सीसीटीवी कैमरे का फुटेज खंगाला जा रहा है। उन्होंने बताया कि शव के बारे में आसपास के लोगों से जानकारी ली गई लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।

पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि इनर रिंग रोड के पास सडक़ किनारे नाले में रविवार सुबह वहां से गुजर रहे राहगीरों को एक अधजला शव दिखा और उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशमध्य प्रदेशआगराPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?