लाइव न्यूज़ :

यमुना एक्सप्रेस-वे पर चलती कार में युवती से गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 16, 2018 10:55 IST

नोएडा की युवती के साथ उसके पड़ोस में काम करने वाले युवक और उसके साथी ने गैंगरेप किया और घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।

Open in App

ग्रेटर नोएडा, 16 अप्रैल: एक बार फिर से एक महिला की आवरू तार-तार हो गई है। ग्रेटर नोएडा के एक्सप्रेस-वे पर एक महिला के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है। खबर के मुताबिक नोएडा की युवती के साथ उसके पड़ोस में काम करने वाले युवक और उसके साथी ने गैंगरेप किया और घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।

ये घटना शनिवार शाम की बताई जा रही है, जब युवती ऑफिस से घर जाने के लिए निकली और आरोपियों ने उसे घर छोड़ने की बात कहकर कार में बैठा लिया। जिसके बाद आरोपियों ने महिला के साथ  गैंगरेप की बारदात को अंदाम दिया है। वहीं, अब महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है।

आरोपी सलमान घटना की रात लड़की को तब अपनी  होंडा सिटी कार के साथ मिला जब वो नौकरी करके वापस जा रही थी। उसने लड़की को छोड़ने की बात कही जिस पर  वह उसके साथ कार में बैठ गई सलमान पहले भी पीड़िता को घर छोड़ चुका था। पीड़िता  को कार में बैठाने के बाद सलमान ने अपने दोस्त साजिद को भी फोन कर बुला लिया। इसके बाद दोनों ने कार को यमुना एक्सप्रेस-वे पर ले गए। युवती ने जब इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई, जिसके बाद दोनों ने एक्सप्रेस-वे पर उसके साथ दरिंदगी की।

 घटनो को अंजाम देते समय दोनों आरोपियों ने कार को कपड़े से ढक दिया था। वहींस एक्सप्रेसवे पर कई जगह सड़क किनारे कार को रोका भी गया था। लड़की के शरीर पर चोट के काफी निशान मिले हैं। पीड़िता ने बताया कि गैंगरेप के बाद दोनों उसे मथुरा में छोड़कर फरार हो रहे थे तभी उसने 100 नंबर पर फोनकर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पुलिस ने पहुंच कर अब दोनों आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है।

 पीड़ता के मुताबिक एक्सप्रेसवे पर तीन जगह कार को रोका गया था, जब टोल प्लाजा आया तो उसके मुंह पर कपड़ा रख दिया था और सीट पर नीचे की तरफ झुका दिया था। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और घटना को अंजान देते समय प्रयोग में लाई गई कार को भी पकड़ लिया गया है।

टॅग्स :रेपक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट