लाइव न्यूज़ :

आगराः 3 साल पहले पत्नी की मौत?, 14 साल की दिव्यांग पुत्री जहर देकर मारा और फिर पिता ने खुद फंदा लगाकर आत्महत्या की

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 29, 2024 22:13 IST

Agra: बड़े भाई इंद्रजीत ने पुलिस को सूचना दी कि छोटे भाई ने अपनी पुत्री को जहर दे दिया है और खुद भी आत्महत्या कर ली है।

Open in App
ठळक मुद्देरसोइघर का दरवाजा खोला तो देखा कि फंदे के सहारे उनके भाई चंद्रप्रकाश का शव लटक रहा था।चीख पुकार सुन कर आस-पड़ोस के लोग भी वहां आ गए और सबने मिलकर शव को नीचे उतारा।भतीजी को आवाज दी और उसके नहीं उठने पर उसका चाहर हटाया तो देखा की उसके मुंह से झाग निकल रहा था।

Agra:आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात एक पिता ने अपनी दिव्यांग पुत्री को कथित तौर पर जहर दे दिया और फिर खुद भी फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। सहायक पुलिस उपायुक्त हेमंत कुमार ने बताया कि थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के कटरा वजीर खां स्थित दो मंजिला मकान की एक मंजिल में चंद्र प्रकाश (5०) अपनी 14 साल की बेटी के साथ रहते थे। उनके बड़े भाई इंद्रजीत ऊपर की मंजिल में रहते हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार सुबह बड़े भाई इंद्रजीत ने पुलिस को सूचना दी कि उनके छोटे भाई ने अपनी पुत्री को जहर दे दिया है और खुद भी आत्महत्या कर ली है।

कुमार ने इंद्रजीत की शिकायत के हवाले से बताया कि वह रोज सुबह चाय पीने छोटे भाई के घर जाते थे लेकिन बृहस्पतिवार सुबह जब वह नीचे की मंजिल में पहुंचे तो देखा कि उनकी भतीजी सो रही थी इस पर वह खुद ही चाय बनाने के लिए रसोईघर पहुंचे और जैसे ही उन्होंने रसोइघर का दरवाजा खोला तो देखा कि फंदे के सहारे उनके भाई चंद्रप्रकाश का शव लटक रहा था।

चीख पुकार सुन कर आस-पड़ोस के लोग भी वहां आ गए और सबने मिलकर शव को नीचे उतारा। कुमार ने शिकायत के आधार पर बताया कि इस पर इंद्रजीत ने अपनी भतीजी को आवाज दी और उसके नहीं उठने पर उसका चाहर हटाया तो देखा की उसके मुंह से झाग निकल रहा था। उन्होंने बताया कि चंद्रप्रकाश की बेटी जन्म से दिव्यांग थी।

तीन साल पहले उनकी पहली पत्नी रेखा की हृदयाघात से मौत हो गयी थी। जिसके बाद वह अकेले ही अपनी बेटी की देख रेख कर रहे थे। उन्होंने बताया कि चंद्रप्रकाश ने एक साल पहले दिल्ली निवासी सुनीता से दूसरा विवाह किया था मगर दोनों के बीच अनबन रहती थी।

चंद्रप्रकाश की दूसरी पत्नी तीन दिन पहले ही यहां से गयी है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि चंद्रप्रकाश ने पहले बेटी को जहर दिया, इसके बाद आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीआगरा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट