लाइव न्यूज़ :

Agra Shocker: रात के अंधेरे में सड़क किनारे सो रहे बुजुर्ग को शराबी ने बनाया निशाना, बेरहमी से किया रेप; फरार

By अंजली चौहान | Updated: June 15, 2024 15:15 IST

Agra Shocker: खबरों के मुताबिक, 80 वर्षीय स्ट्रीट वेंडर एक शराब की दुकान के पास सो रहा था, तभी तीन युवक उसके पास आए

Open in App

Agra Shocker: उत्तर प्रदेश के आगरा में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां एक 80 साल के बुजुर्ग को भी हैवान बने शराबी युवक ने नहीं छोड़ा। जी हां, आज तक आपने महिलाओं के साथ बलात्कार की घटनाएं देखी होंगी लेकिन आगरा के नामनेर में एक बुजुर्ग के साथ बलात्कार को अंजाम दिया गया है। 

बताया जा रहा है कि घटना गुरुवार की है जब रात के समय शराब की दुकान के सामने सो रहे एक बुजुर्ग व्यक्ति के साथ एक शराबी व्यक्ति ने कथित तौर पर बलात्कार किया। रिपोर्ट के अनुसार, 80 वर्षीय स्ट्रीट वेंडर शराब की दुकान के पास सो रहा था, तभी तीन युवक उसके पास पहुंचे। उसे नींद से जगाने में विफल रहने पर, उनमें से एक ने बुजुर्ग व्यक्ति के साथ यौन उत्पीड़न करना शुरू कर दिया।

आधी रात को असहाय व्यक्ति ने जघन्य कृत्य का विरोध करने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुआ। रिपोर्ट बताती है कि शोरगुल के कारण दुकान के पास सो रहा एक युवक जाग गया और उसने अपने मोबाइल कैमरे में इस भयावह घटना को रिकॉर्ड कर लिया।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस घटना ने क्षेत्र में कमजोर व्यक्तियों की सुरक्षा की कमी की ओर ध्यान आकर्षित किया है। जांच जारी रिपोर्ट के अनुसार, शुरू में स्थानीय पुलिस ने इस बात से इनकार किया कि उनके क्षेत्र में जघन्य घटना हुई है और औपचारिक शिकायत लिखने से परहेज किया। हालांकि, जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, क्षेत्र के डीसीपी ने हस्तक्षेप करने का आदेश दिया और आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने को कहा।

आरोपी को पकड़ने की कोशिश जारी

फिलहाल बिना किसी शिकायत के पुलिस आरोपी को पकड़ने के प्रयास में जुटी हुई है। और वीडियो की जांच कर रही है तथा उस व्यक्ति से सवाल पूछ रही है जिसने इस घटना को अपने फोन में कैद किया था। वीडियो के आधार पर पुलिस आरोपी को तलाश रही लेकिन उसे अभी कामयाबी नहीं मिली है। 

टॅग्स :रेपआगराउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचारयूपी क्राइमup crime
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने