लाइव न्यूज़ :

Agra Rape Crime Case: 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा से रेप, स्कूल शिक्षक ने लड़की को देर रात आवास पर बुलाया और, बाह में भी किशोरी के साथ चलती कार में दुष्कर्म

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 12, 2024 11:54 IST

Agra Rape Crime Case: जैतपुर पुलिस थाने के प्रभारी तरुण धीमान ने बताया कि घटना मंगलवार की है जब शिक्षक ने लड़की को देर रात अपने आवास पर बुलाया था।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी ने लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया।घर पहुंची तो उसने अपने परिवार को अपनी आपबीती सुनाई।माता-पिता अगले दिन पुलिस के पास पहुंचे और घटना के सिलसिले में एक शिकायत दर्ज कराई।

Agra Rape Crime Case: उत्तर प्रदेश के आगरा में 17 वर्षीय एक नाबालिग लड़की के साथ उसके स्कूल शिक्षक ने अपने आवास पर कथित रूप से बलात्कार किया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। जैतपुर पुलिस थाने के प्रभारी तरुण धीमान ने बताया कि घटना मंगलवार की है जब शिक्षक ने लड़की को देर रात अपने आवास पर बुलाया था। उन्होंने बताया कि आरोपी ने लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया और उसे धमकी दी थी कि यदि उसने इस बारे में किसी से कुछ कहा तो गंभीर अंजाम भुगतने होंगे। धीमान ने बताया कि जब वह घर पहुंची तो उसने अपने परिवार को अपनी आपबीती सुनाई।

धीमान ने कहा कि उसके माता-पिता अगले दिन पुलिस के पास पहुंचे और घटना के सिलसिले में एक शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर, भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबद्ध धाराओं के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई।

उन्होंने कहा, ‘‘घटना के बाद से शिक्षक फरार है और उसकी तलाश की जा रही है।’’ वहीं एक अन्य घटना में, आगरा के बाह थाना क्षेत्र में एक किशोरी के साथ चलती कार में कथित तौर पर दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि वारदात में कार चालक ने भी आरोपी का साथ दिया था और वे किशोरी के साथ दुष्कर्म कर उसे बीच सड़क पर छोडक़र भाग गए, जिसके बाद पीड़िता राहगीरों की मदद से स्थानीय थाना पहुंची। पुलिस ने बताया कि मामले में उसके पड़ोस में रहने वाले आरोपी युवक विजेंद्र को गिरफ्तार किया गया है और दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।

बाह थाना प्रभारी श्याम सिंह ने बताया कि घटना दो दिन पहले की है। उन्होंने बताया कि युवक किशोरी को अपने साथ बहला-फुसलाकर ले गया और चलती कार में उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस ने बताया कि किशोरी की मेडिकल जांच कराई गई है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीआगरारेपयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए