लाइव न्यूज़ :

Agra Police: सेक्स स्कैंडल में फंसी है बेटी?, फोन पर झूठी कॉल सुन मां मालती वर्मा को हॉर्ट अटैक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 4, 2024 19:07 IST

Agra Police: 30 सितंबर को दोपहर 12 बजे व्हाट्सएप पर एक कॉल आया और कॉल करने वाले ने कहा कि उनकी बेटी एक सेक्स स्कैंडल में फंस गई है और बेटी की पहचान उजागर करने की धमकी देने लगा।

Open in App
ठळक मुद्दे कॉल करने वाले ने खुद को पुलिस निरीक्षक बताया। फोन पर बात की और मुझे कॉल के बारे में बताया। साइबर अपराधियों की ओर से की गई धोखाधड़ी वाली कॉल थी।

Agra Policeआगरा में एक सरकारी स्कूल की शिक्षिका की उस समय हृदयाघात से मौत हो गई, जब कथित तौर पर साइबर अपराधियों ने उसे फोन करके बताया कि उसकी बेटी सेक्स स्कैंडल में फंस गई है। शिक्षिका के परिवार ने बृहस्पतिवार को यह दावा किया। परिवार ने आगे बताया कि 30 सितंबर को जालसाजों ने शिक्षिका को कथित तौर पर धमकाया और मामले का खुलासा न करने के लिए एक लाख रुपये की मांग की। मृतका के बेटे दीपांशु राजपूत ने कहा, "मां मालती वर्मा (58) आगरा के अछनेरा में एक जूनियर हाई स्कूल में सरकारी शिक्षिका थीं। 30 सितंबर को दोपहर 12 बजे उन्हें व्हाट्सएप पर एक कॉल आया और कॉल करने वाले ने कहा कि उनकी बेटी एक सेक्स स्कैंडल में फंस गई है और बेटी की पहचान उजागर करने की धमकी देने लगा।”

राजपूत ने बताया कि कॉल करने वाले ने खुद को पुलिस निरीक्षक बताया। राजपूत ने कहा, "इसके बाद उन्होंने (मां) मुझसे फोन पर बात की और मुझे कॉल के बारे में बताया। लेकिन जब मैंने फोन नंबर चेक किया तो मां को बताया कि यह साइबर अपराधियों की ओर से की गई धोखाधड़ी वाली कॉल थी।"

उन्होंने कहा, "इसके बाद मैंने अपनी बहन से भी बात की और सब कुछ सामान्य पाया। मैंने अपनी मां से भी कहा कि वह चिंता न करें, क्योंकि वह साइबर धोखाधड़ी का शिकार हुई हैं, लेकिन वह उस कॉल के बाद अपने तनाव को नियंत्रित नहीं कर सकीं और उनकी तबीयत बिगड़ गई।"

उन्होंने कहा, "जब वह स्कूल से घर लौटीं तो उन्होंने सीने में दर्द और बेचैनी की शिकायत की। जब उनकी तबीयत बिगड़ने लगी तो हम उन्हें अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें हृदयाघात के कारण मृत घोषित कर दिया।" जगदीशपुरा थाना प्रभारी आनंदवीर सिंह ने को बताया, "हमें इस मामले में परिवार की ओर से शिकायत मिली है। उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।"

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीआगराPoliceउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?