लाइव न्यूज़ :

Agra Murder: 18 साल की लड़की खेत में मिली मृत, पास में पड़ा 42 साल के पुरुष का शव; जानिए क्या है माजरा?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 17, 2025 11:43 IST

Agra Murder: परमार के शव के पास से एक लाइसेंसी रिवॉल्वर मिली। स्थानीय निवासियों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Open in App

Agra Murder:उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के खैरागढ़ के बुंदपुरा गांव में एक पुरुष और एक महिला के शव खेत में मिले हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि पुरुष के शव के पास से एक लाइसेंसी रिवॉल्वर भी बरामद की गयी है। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) सोनम कुमार ने कहा, "प्रारंभिक साक्ष्यों से पता चलता है कि विनय परमार नामक व्यक्ति ने बुधवार को पहले महिला को और फिर खुद को गोली मार ली।

हालांकि, मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।" पुलिस के मुताबिक नगला कमाल निवासी 42 वर्षीय विनय परमार ने बुंदपुरा में एक खेत किराए पर लिया था, जहां 18 वर्षीय महिला भी रहती थी। पुलिस ने बताया कि उनके शव दोपहर करीब तीन बजे खेत में मिले, जिनके सिर पर गोली के निशान थे।

परमार के शव के पास से एक लाइसेंसी रिवॉल्वर मिली। स्थानीय निवासियों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अधिकारियों ने बताया कि परमार शादीशुदा था, जबकि महिला अविवाहित थी। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिवॉल्वर को जब्त कर लिया गया है। कुमार ने कहा कि जांच जारी है और सभी सबूतों की जांच की जा रही है। 

टॅग्स :आगरायूपी क्राइमउत्तर प्रदेशहत्याuttar pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला