लाइव न्यूज़ :

आगरा: पत्नी को खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटने का वीडियो आया सामने, फरार पति और सास की तलाश कर रही है पुलिस

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 21, 2022 13:44 IST

उत्तरप्रदेश के आगरा से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक पति ने अपनी पत्नी को खंबे से बांधकर डंडे से बुरी तरह पीटा है। घटना का वीडियो वायरल हो गया है। जानकारी के मुताबिक वीडियो 14 जुलाई का बताया जा रहा है। 

Open in App
ठळक मुद्देकुसुमा देवी की शादी 17 साल पहले गांव अरसेना निवासी श्याम बिहारी से हुई थी।वीडियो में पत्नी को पीटने वाला शख्स और उसकी मां फिलहाल फरार है जिनकी तलाश जारी है। 

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में एक पति ने अपनी पत्नी को बुरी तरह पीटा है।  ये वीडियो घटना के कुछ दिन बाद वायरल हो गया है। जानकारी के मुताबिक मामले को लेकर घटना वाले दिन ही केस दर्ज हो गया था। हालांकि वीडियो में पत्नी को पीटने वाला शख्स और उसकी मां फिलहाल फरार है जिनकी तलाश जारी है। 

14 जुलाई की है घटना 

दरअसल ये पूरा मामला 14 जुलाई का बताया जा रहा है। आगरा के अरसेना गांव का ये वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो में एक पति ने अपनी पत्नी को बिजली के खंभे से बांधा हुआ है। पति उसकी डंडो से बेरहमी से पिटाई कर रहा है। पत्नी को पीटने वाले शख्स की पहचान श्यामबिहारी के रूप में हुई है। वहीं पीड़ित महिला का नाम कुसुमा देवी बताया जा रहा है। सिकंदरा पुलिस थाने के थानेदार के मुताबिक ये मामला 14 जुलाई का है। श्यामबिहारी और उसकी मां बरफा देवी के खिलाफ आईपीसी की धारा 323,504, 342, 354 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। 

कुसुमा देवी की सास ने उसे डराया धमकाया

कुसुमा देवी ने अपनी शिकायत में इस बात का जिक्र किया है कि जब उसके पति ने उसे पीटा तो उसकी सास ने उसे डराया धकमाया और शिकायत न करने की बात कही। उसने कहा  'मेरे पति को जब पता लगा कि मैंने उसके बारे में पुलिस से शिकायत की है तो उसने मुझे बिजली के खंभे से बांध दिया और डंडो से पीटा जिसका वीडियो पड़ोसियों ने बना लिया' । 

वहीं वीडियो वायरल होने के बाद एएसपी सत्य नारायण ने बताया कि एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक पति अपनी पत्नी को मारते हुए देखा जा सकता है। इसके संबंध में सिंकदरा में 14 जुलाई को मामला दर्ज़ किया गया था। मामले में कार्रवाई जारी है। आरोपी पति के घर में दबिश दी गई थी लेकिन वह फरार है

टॅग्स :आगराउत्तर प्रदेशवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी