लाइव न्यूज़ :

Agra Crime News: पति के पैर में बिजली तार बांध कर हत्या, शव को दो दिन तक घर में बंद रखा, दुर्गंध आने पर खुद थाने पहुंचकर पुलिस से पत्नी ने कहा- मैंने उसे मार डाला, वजह सुनिए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 20, 2023 16:14 IST

Agra Crime News: पुलिस ने बताया कि नगला काछियान में नीरज कुशवाहा अपनी पत्नी प्रीति और दो बच्चों के साथ किराए के मकान में रहता था। आगरा कैंट स्टेशन पर वेंडर का काम करता था।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला के हवाले से बताया कि नीरज शराब पीने का आदी था।पति के पैर में बिजली के तार बांध दिए और करंट लगा दिया।महिला ने दो दिन तक शव को कमरे में बंद रखा।

Agra Crime News: आगरा में एक महिला ने अपने पति की कथित रूप से करंट लगाकर हत्या कर दी और शव को दो दिन तक घर में बंद रखा, बाद में दुर्गंध आने पर खुद थाने पहुंचकर उसने पुलिस को कत्ल की जानकारी दी। सदर थाने के एक अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान नीरज के तौर पर हुई है।

पुलिस ने बताया कि नगला काछियान में नीरज कुशवाहा अपनी पत्नी प्रीति और दो बच्चों के साथ किराए के मकान में रहता था। वह आगरा कैंट स्टेशन पर वेंडर का काम करता था। पुलिस ने आरोपी महिला के हवाले से बताया कि नीरज शराब पीने का आदी था और प्रीति को रोज परेशान करता था जिससे तंग आकर उसने अपने पति के पैर में बिजली के तार बांध दिए और करंट लगा दिया।

अधिकारी ने बताया कि करंट लगने से नीरज की मौत हो गई और महिला ने दो दिन तक शव को कमरे में बंद रखा। उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह शव से दुर्गंध आने लगी तो प्रीति ने कमरे को ताला लगाया और चाबी लेकर थाने पहुंच गई जहां उसने बताया कि उसने अपने पति की हत्या कर दी है।

इस संबंध में थाना सदर प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और प्रीति कुशवाहा को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है। उन्होंने बताया कि आरोपी ने हत्या की वजह घरेलू कलह बताया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहत्याPoliceआगरा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए