लाइव न्यूज़ :

Agra Crime News: अस्पताल में इंटर्नशिप करती थी 22 वर्षीय सेजल, शाम 7 बजे कमरे में गई और दरवाजा अंदर से बंद कर फांसी लगाई, कोई सुसाइड नोट नहीं, आखिर क्या है इसके पीछे राज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 17, 2024 13:11 IST

Agra Crime News: पुलिस ने बताया कि बुधवार शाम करीब सात बजे वह अपने कमरे में गई और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया, लेकिन जब काफी समय तक वह कमरे से बाहर नहीं आई तो मकान मालकिन ने दरवाज़ा खटखटाया, मगर कोई जवाब नहीं मिला।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस को सूचित किया। फंदे से लटका शव बरामद किया। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

Agra Crime News: आगरा के शास्त्रीनगर में अपने किराये के कमरे में नर्सिंग की छात्रा ने कथित रूप से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। थाना हरीपर्वत के एक अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान 22 वर्षीय सेजल के तौर पर हुई है जो फरजाना स्थित नर्सिंग कॉलेज की छात्रा थी तथा एक अस्पताल में इंटर्नशिप कर रही थी। पुलिस ने बताया कि बुधवार शाम करीब सात बजे वह अपने कमरे में गई और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया, लेकिन जब काफी समय तक वह कमरे से बाहर नहीं आई तो मकान मालकिन ने दरवाज़ा खटखटाया, मगर कोई जवाब नहीं मिला।

इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस दरवाज़ा तोड़ कमरे में पहुंची और फंदे से लटका उसका शव बरामद किया। पुलिस ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। थाना प्रभारी आलोक सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है जिसकी रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

कनिष्ठ विद्यार्थियों की रैगिंग करने के आरोप में एमबीबीएस के दो छात्र निलंबित

तमिलनाडु के तिरुनेलवेली में स्थित एक मेडिकल कॉलेज के दो विद्यार्थियों को कनिष्ठ छात्रों की रैंगिग करने के आरोप में बृहस्पतिवार को निलंबित कर दिया गया। कॉलेज के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। दोनों एमबीबीएस के चौथे वर्ष के छात्र हैं और उन्होंने कथित तौर पर प्रथम वर्ष के छात्रों की रैगिंग की थी।

इसके बाद छात्रों के दो समूहों के बीच झड़प हो गई और छात्रावास के सामने खड़ी छात्रावास वार्डन की कार पर कथित तौर पर पथराव किया गया। इन घटनाओं के बाद, कॉलेज डीन ने एमबीबीएस के चौथे वर्ष के छात्रों को निलंबित कर दिया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीआगराउत्तर प्रदेशPoliceउत्तर प्रदेश समाचारup police
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?