लाइव न्यूज़ :

जयपुर से हुगली जा रही युवती से कोच अटेंडेंट ने ट्रेन के शौचालय में किया अश्लील हरकत, एयर हॉस्टेज की परीक्षा देकर लौट रही थी पीड़िता, आरोपी अरेस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 31, 2022 21:06 IST

युवती ने जीआरपी से की गयी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि कोच अटेंडेंट दीपक कुमार ने उससे कहा कि वह उसकी टिकट कंफर्म करा देगा, इसके लिए उसे टिकट का जो भी अंतर आएगा उतने रुपये देने होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देबिना कंफर्म टिकट के ट्रेन में बैठ गई थी। टिकट एसी कोच का था लेकिन वो कंफर्म नहीं था।जबरन शौचालय में घुस आया और उसके साथ अश्लील हरकतें एवं छेड़छाड़ करने लगा।

आगराः जयपुर से हुगली जा रही एक युवती से कोच अटेंडेंट ने ट्रेन के शौचालय में कथित रुप से अश्लील हरकत की जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने यह जानकारी दी है। आगरा जीआरपी थाने के प्रभारी यादराम सिंह ने बताया कि 29 दिसंबर को हुगली की एक युवती एयर हॉस्टेज की परीक्षा देकर जयपुर से अजमेर-सियालदाह एक्सप्रेस से वापस लौट रही थी।

जीआरपी के अनुसार उसका टिकट एसी कोच का था लेकिन वो कंफर्म नहीं था, ऐसे में वह बिना कंफर्म टिकट के ट्रेन में बैठ गई थी। युवती ने जीआरपी से की गयी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि कोच अटेंडेंट दीपक कुमार ने उससे कहा कि वह उसकी टिकट कंफर्म करा देगा, इसके लिए उसे टिकट का जो भी अंतर आएगा उतने रुपये देने होंगे।

युवती का आरोप है कि दीपक ने आगरा आने से पहले उससे कहा कि वह टीटी के आने पर शौचालय में चली जाए जिसके बाद वह टीटी से बात कर टिकट कंफर्म करा देगा। शिकायतकर्ता के अनुसार दीपक जबरन शौचालय में घुस आया और उसके साथ अश्लील हरकतें एवं छेड़छाड़ करने लगा।

जब युवती ने विरोध किया तो वह धमकाते हुए वहां से भाग गया। कानपुर स्टेशन पर युवती ने जीआरपी को शिकायत की। एसपी जीआरपी मुश्ताक के निर्देश पर आगरा फोर्ट जीआरपी ने टीम गठित कर आरोपी दीपक को उसके गांव से आज शनिवार को गिरफ्तार किया। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशआगराPoliceRailway Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?