लाइव न्यूज़ :

Agra boyfriend-girlfriend theft: पैसे मांगे तो प्रेमिका ने किया मना, प्रेमी ने कोल्डड्रिंक पिलाकर किया बेहोश, अलमारी से गहने लेकर फरार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 2, 2024 12:40 IST

Agra boyfriend-girlfriend theft: एत्माद्दौला थाने के पुलिस निरीक्षक दुर्गेश मिश्रा ने बताया कि ट्रांस यमुना के नुनिहाई, दुर्गानगर की रहने वाली युवती ने पुलिस में दर्ज कराई गई।

Open in App
ठळक मुद्देशिकायत के हवाले से बताया कि विगत तीन मार्च को उसका परिवार शादी समारोह में गया हुआ था।शिवम ने उसे फोन कर मिलने की बात कही लेकिन युवती के मना करने पर वह घर आ गया। युवक ने अपने साथ लाई कोल्डड्रिंक उसे पीने को दी।

Agra boyfriend-girlfriend theft: उत्तर प्रदेश के आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में एक प्रेमी द्वारा प्रेमिका के घर में कथित तौर पर चोरी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। एत्माद्दौला थाने के पुलिस निरीक्षक दुर्गेश मिश्रा ने बताया कि ट्रांस यमुना के नुनिहाई, दुर्गानगर की रहने वाली युवती ने पुलिस में दर्ज कराई गई अपनी शिकायत में बताया कि उसकी दोस्ती बल्केश्वर के रहने वाले शिवम अग्रवाल से थी। उन्होंने शिकायत के हवाले से बताया कि विगत तीन मार्च को उसका परिवार शादी समारोह में गया हुआ था।

इस दौरान शिवम ने उसे फोन कर मिलने की बात कही लेकिन युवती के मना करने पर वह घर आ गया। मिश्रा ने बताया कि युवती ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि शिवम ने बातचीत में पैसों की तंगी बताई और उससे पैसे मांगे पर युवती ने पैसे देने से मना कर दिया। उन्होंने बताया कि इससे बाद युवक ने अपने साथ लाई कोल्डड्रिंक उसे पीने को दी।

युवती के बेहोश होने पर वह अलमारी से गहने लेकर फरार हो गया। मिश्रा के अनुसार चोरी का पता चलने पर युवती ने अरोपी से गहने वापस मांगे तो उसने सोने का एक हार वापस कर दिया, पर अन्य गहने देने से इंकार कर दिया। इस संबंध में पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है और जांच कर रही है।

 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीआगराPoliceउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?