लाइव न्यूज़ :

Agar Malwa: बेटी से छेड़छाड़, पिता ने परेशान करने वाले दो युवकों को जीप से टक्कर मारी और लाठी-डंडों से पीटकर मार डाला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 4, 2023 19:55 IST

‘‘पुलिस को मिली सूचना के आधार पर कानड़ थाना पुलिस ने बटावदा जोड़ के निकट मेहरबान सिंह के खेत में बने मकान से बोरों में बंधे दो युवकों के शव बरामद किए हैं, जो छुपाने की नीयत से रखे गए थे।’’

Open in App
ठळक मुद्दे खेत में बने मकान से 20 वर्ष से 22 वर्ष के दो युवकों के शव बरामद किए। आरोपी ने बताया कि शनिवार रात जीप से युवकों की मोटरसाइकिल को टक्कर मारकर गिरा दिया।दोनों मृतक देवास जिले के बताए जा रहे हैं।

आगर मालवाः मध्य प्रदेश के आगर मालवा में पिता ने अपनी बेटी से कथित तौर पर छेड़छाड़ कर उसे परेशान करने वाले दो युवकों की हत्या कर दी। यह जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने दी।

अधिकारी ने बताया कि जिला मुख्यालय से लगभग 30 किलोमीटर दूर स्थित कानड़ थानांतर्गत ग्राम बटावदा के निकट पुलिस ने खेत में बने मकान से 20 वर्ष से 22 वर्ष के दो युवकों के शव बरामद किए। आगर मालवा के पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी ने बताया, ‘‘पुलिस को मिली सूचना के आधार पर कानड़ थाना पुलिस ने बटावदा जोड़ के निकट मेहरबान सिंह के खेत में बने मकान से बोरों में बंधे दो युवकों के शव बरामद किए हैं, जो छुपाने की नीयत से रखे गए थे।’’

उन्होंने कहा कि इस मामले में जब मेहरबान सिंह से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि ये युवक उसकी बेटी को परेशान करते थे और उससे छेड़छाड़ किया करते थे। कोरी के अनुसार, आरोपी ने बताया कि उसने शनिवार रात जीप से युवकों की मोटरसाइकिल को टक्कर मारकर उन्हें गिरा दिया।

जिसके बाद वह दोनों को अपने वाहन में डालकर अपने खेत लाया और लाठी-डंडों से उनकी पिटाई की और संभवत: इसी से दोनों की मौत हो गई। कोरी ने बताया कि दोनों मृतक देवास जिले के बताए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस मेहरबान सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है कि इस घटना में उसके साथ कोई और भी सहयोगी था या नहीं। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमध्य प्रदेशPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट