लाइव न्यूज़ :

तीन तलाक कानून बनने के बाद मथुरा में दर्ज पहला मुकदमा, जानिए क्या है पूरा मामला

By भाषा | Updated: August 2, 2019 18:22 IST

Open in App

तीन तलाक कानून के अस्तित्व में आने के साथ ही मथुरा में इसके प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। राज्यसभा में मंगलवार को इस संबंध में लाए गए विधेयक पर जब मत विभाजन हो रहा था, उसी समय मथुरा के कोसीकलां कस्बे के कृष्णा विहार मोहल्ला निवासी जुमरत को हरियाणा निवासी उसका पति इकराम सुलहनामे के प्रयासों के दौरान थाने के गेट पर ही तीन बार तलाक बोलकर चला गया था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शलभ माथुर ने बताया, ‘‘इस घटना के बाद पीड़िता की मां ने शिकायती पत्र देकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई थी। उसका आरोप है कि उसने ढाई वर्ष पूर्व अपनी दो बेटियों जुमरत और सन्नो का निकाह मेवात जिले के गांव चैखा थाना पिनगवां निवासी इकराम और उसके छोटे भाई के साथ किया था। जुमरत को तो तभी विदा कर दिया गया था जबकि सन्नो छोटी होने के कारण मायके में रह रही थी।’’

उन्होंने बताया, ‘‘आरोप है कि शादी के बाद से ही इकराम व उसके घर वाले दहेज में एक लाख रुपया की मांग करने लगे थे और रुपया न मिलने पर जुमरत को प्रताड़ित कर रहे थे। इसलिए कुछ समय पूर्व जुमरत ससुराल से आकर मायके में ही रहने लगी। एक सप्ताह पूर्व ही उसने पति के खिलाफ दहेज के लिए मारने-पीटने व प्रताड़ित करने का मुकदमा कोसीकलां थाने में दर्ज कराया था।’’ दोनों पक्ष के लोगों को सुलहनामे के लिए जिला मुख्यालय स्थित महिला थाने पर मंगलवार को बुलाया गया था।

चार घण्टे की जद्दोजहद के बाद भी मामला नहीं निपटा। बल्कि इकराम धमकी दे गया कि जब तक जुमरत उसे एक लाख रुपया नहीं देगी, वह उसे घर में नहीं घुसने देगा। इसके बाद उसने थाने के गेट पर ही ‘तलाक-तलाक-तलाक’ बोला और चला गया। एसपी (सिटी) अशोक कुमार मीणा ने बताया, ‘‘बुधवार को तीन तलाक के खिलाफ कानून बन जाने के बाद शिकायत मिलने पर मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) अधिनियम, 2019 एवं भादंवि की धारा 323, 504 और 3/4 के तहत दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी गई है।’’

एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में पीड़िता की मां ने यह भी आरोप लगाया है कि इस घटनाक्रम के तुरंत बाद जब उन्होंने महिला थाना को अवगत कराया तो उनकी रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय उन्हें डांटकर भगा दिया गया। 

टॅग्स :तीन तलाक़मथुरा
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबांके बिहारी दरबार पहुंचे कुलदीप यादव और वंशिका, मांगा आशीर्वाद, वीडियो

क्राइम अलर्टकौन थे यूपी के 'फरसा बाबा'? गौ-रक्षक, जिनकी हाईवे पर हुई मौत के बाद मथुरा में भड़क उठे विरोध प्रदर्शन

भारतयूपी में चौबीस घंटे में हुई दो मर्डर, वाराणसी में छात्र और मथुरा में गौ रक्षक संत की हुई हत्या, योगी ने कहा- आरोपियों के खिलाफ होगी कठोर कार्रवाई

क्राइम अलर्टश्री राधावल्लभ मंदिर परिसर में भोजन बना रहे साधु गूंगा बाबा पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला, गला काटने की कोशिश?

क्राइम अलर्टबहू रात में किसके साथ हो, गलत काम कर रही हो?, 50 साल की सास अकबरी बेगम की तकिए से दबाकर हत्या, बहू हिना और प्रेमी आदिल ने दफनाया

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं