लाइव न्यूज़ :

बिहार: प्रधानमंत्री कर्यालय के हस्तक्षेप के बाद गया जिले में एक शिक्षक की काली करतूत का हुआ खुलासा, जानें पूरा मामला

By एस पी सिन्हा | Updated: July 2, 2022 17:16 IST

मामला संज्ञान में आने के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय ने गया के एसएसपी को सख्त फरमान जारी किया है। प्रधानमंत्री कार्यालय के हस्तक्षेप के बाद पूरा मामला सामने आया है।

Open in App
ठळक मुद्देशिक्षक की गंदी हरकतों को लेकर की थी सीनियर अधिकारियों से शिकायत कहीं सुनवाई न होने पर पीड़ित शिक्षिका ने सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखी चिट्ठीमामला संज्ञान में आते ही पीएमओ ने गया के एसएसपी को दिया फरमान

पटना: बिहार के गया जिले में एक शिक्षक की काली करतूत का खुलासा हुआ है। पूरा मामला गया के एक बालिका इंटर स्कूल से जुड़ा है, जहां एक शिक्षक ने स्कूल की छात्राओं और शिक्षिका के साथ गंदी हरकत करने की कोशिश की थी। पीड़ित शिक्षिका ने न्याय पाने के लिए विभागीय स्तर पर भरपूर कोशिश की, लेकिन उसकी बात किसी से नहीं सुनी।

थक हारकर शिक्षिका ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर घटना की जानकारी दी थी। मामला संज्ञान में आने के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय ने गया के एसएसपी को सख्त फरमान जारी किया है। प्रधानमंत्री कार्यालय के हस्तक्षेप के बाद पूरा मामला सामने आया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गया शहर के रामरुचि बालिका इंटर स्कूल की शिक्षिका गणतंत्र दिवस समारोह में आयोजिक सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए स्कूल की बच्चियों को लेकर डीएम के कार्यालय पहुंची थी। उनके साथ आरोपी शिक्षक भी मौजूद था। देर शाम शिक्षक ने शराब के नशे में महिला शिक्षक के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की थी। 

आरोपी शिक्षक स्कूल की लड़कियों के साथ भी छेड़खानी की कोशिश करने लगा। बाद में शिक्षिका ने किसी प्रसार बच्चियों को उनके घर पहुंचाया था। यह घटना साल 2021 के 26 जनवरी की है। शिक्षिका ने इस बात की शिकायत अपने वरीय अधिकारियों से की। लेकिन काफी दिन बीत जाने के बावजूद आरोपी शिक्षक के खिलाफ कोई कार्रवाई नही हुई। 

कोई कार्रवाई नहीं होते देख शिक्षिका ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर घटना की जानकारी दी और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। करीब डेढ़ साल बाद प्रधानमंत्री कार्यालय ने गया एसएसपी को सख्त फरमान जारी किया है।

प्रधानमंत्री कार्यालय से मिले सख्त फरमान के बाद पुलिस हरकत में आई है। गया की एसएसपी हरप्रीत कौर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली थानाध्यक्ष को आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने का निर्देश दिया है। 

एसएसपी के निर्देश के बाद आरोपी के खिलाफ कोतवाली थाने में केस दर्द कर पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। इस तरह से प्रधानमंत्री कार्यालय से पत्र आने के बाद पीड़ित शिक्षिका के मन में एक बार फिर से न्याय की उम्मीद जगी है।

टॅग्स :PMOबिहारBiharBihar Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए