लाइव न्यूज़ :

'पगली घंटी' बजी जेल में, कैदी की मौत के बाद जेल में मचा जमकर हंगामा, कैदियों ने की बंदी रक्षकों के साथ मारपीट

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 25, 2022 14:31 IST

वाराणसी के चौकाघाट स्थित जिला जेल में बंद कैदी राजेश यादव की मौत हो गई। इसके बाद जेल में बंद अन्य आरोपियों ने जेल प्रशासन पर आरोप लगाया कि अगर समय पर राजेश को चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई गई होती तो उसकी जान बच जाती।

Open in App
ठळक मुद्देवाराणसी के चौकाघाट स्थित जिला जेल में शुक्रवार को बंदी राजेश यादव की मौत हो गईइसके बाद कैदियों ने जमकर उपद्रव किया और बंदी रक्षकों को दौड़ा-दौड़ाकर पिटाकुछ समय के लिए हालत इतने गंभीर हो गए की जेल प्रशासन को 'पगली घंटी' बजानी पड़ी

वाराणसी:जेल में बंद एक कैदी की मौत के बाद उसके साथियों ने जमकर हंगामा किया और बंदी रक्षकों की जमकर पिटाई कर दी। जानकारी के मुताबिक वाराणसी के चौकाघाट स्थित जिला जेल में शुक्रवार को बंदी राजेश यादव की मौत हो गई। 

मृत कैदी राजेश यादव के साथ जेल में बंद अन्य आरोपियों ने जेल प्रशासन पर आरोप लगाया कि जेल अधिकारियों ने समय पर राजेश को चिकित्सा सुविधा मुहैया नहीं कराई, इस वजह से उसकी हालत खराब हो गई। आज सुबह भी जब कैदियों ने जेल अधिकारियों को राजेश की हालत गंभीर होने की सूचना दी तब भी जेल अधिकारियों ने मामले को अनदेखा किया।  

जिसके कारण आज तड़के 54 साल के राजेश यादव की जेल के बैरक में ही मौत हो गई। उसके बाद अन्य कैदियों ने जमकर उपद्रव किया और बंदी रक्षकों को दौड़ा-दौड़ाकर पिटा। कुछ समय के लिए तो हालत इतने गंभीर हो गए थे की जेल कर्मियों को 'पगली घंटी' बजानी पड़ी। जिसके बाद एक्शन के मोड में आये जेल कर्मियों ने कैदियों पर हल्का बल प्रयोग करते हुए उन्हें तितर-बितर किया और जोर-जबरदस्ती करते हुए उन्हें बैरकों की ओर ढकेला।

वहीं कैदियों के आक्रामक होने की सूचना फौरन जेल प्रशासन ने जिले के आला अधिकारियों को दी। जिसके बाद वाराणसी के पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश ने बड़ी संख्या में फोर्स भेजी। मौके पर पहुंची कई थानों की फोर्स ने मोर्चा संभाला, तब जाकर उपद्री कैदी शांत हुए।  फिलहाल पुलिस के आला अधिकारियों ने कैदियों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित में ले लिया है।

कैदियों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि राजेश यादव की मौत के लिए कथित तौर पर जिम्मेदार जेल अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इस मामले में बात करते हुए वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जिला जेल चौकाघाट में स्थिति सामान्य की जा रही है। हंगामे जिम्मेदार कैदियों के चिन्हित किया जा रहा है और उनके खिलाफ केस दर्ज कर ने की प्रक्रिया का पालन किया जा रहा है और मृत कैदी राजेश यादव के परिजनों को उसकी मौत की सूटना दे दी गई है। 

राजेश यादव का शव पोर्टमार्टम के लिए सर सुंदर लाल अस्पताल बीएचयू के लिए रवाना कर दिया गया है। कैदी का पोर्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल द्वारा वीडियो कैमरे के सामने किया जाएगा और रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे एक्शन लिया जाएगा। 

टॅग्स :वाराणसीजेलPoliceक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए