लाइव न्यूज़ :

UP: Petrol Pump पर तेल लेने के बाद शख्स ने बाइक को पेट्रोल से नहलाया, अमरोहा पुलिस ने 3 लोगों को किया गिरफ्तार

By आजाद खान | Updated: August 1, 2023 15:57 IST

पुलिस ने वीडियो से संबंधित सभी आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए एक ट्वीट भी किया है और लिखा है कि "पैट्रोल पंप पर खतरनाक तरीके से मो0सा0 पर पैट्रोल डालने व साथी को मडगार्ड पर बैठाकर मो0सा0 चलाने सम्बन्धी वीडियो का @amrohapolice द्वारा तत्काल संज्ञान लेकर अभियोग पंजीकृत कर 03 अभियुक्त वाहन चालक व साथी तथा पैट्रोल पंप सैल्मैन को गिरफ्तार व बुलेट मो0सा0 को सीज किया गया।"

Open in App
ठळक मुद्देइंटरनेट पर यूपी के अमरोहा का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में मुख्य आरोपी को पेट्रोल पंप पर बाइक को पेट्रोल से नहलाते हुए देखा गया है। ऐसे में घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

Viral Video: उत्तर प्रदेश के अमरोहा में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों में से मुख्य आरोपी पर आरोप है कि उसने पेट्रोल पंप में तेल लेने के बाद अपनी बाइक को पेट्रोल से नहला दिया है। इस घटना में मुख्य आरोपी के दो और दोस्त भी शामिल थे, पुलिस ने उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया है। 

घटना की जानकारी मिलने के तुरंत बाद पुलिस हरकत में आई थी और आरोपियों को पकड़ा था। बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब किसी पेट्रोल पंप पर इस तरह की घटना घटी है। इससे पहले भी पंप पर आग लगाने की घटना सामने आ चुकी है। 

क्या दिखा वीडियो में

वायरल हो रहे इस वीडियो में यह देखने को मिला है कि मुख्य आरोपी अपनी दोस्तों के साथ अमरोहा के एक पेट्रोल पंप में तेल ले रहा है। ऐसे में जैसे ही उसके बाइक में पेट्रोल भर जाता है वह तेल को अपनी गाड़ी पर गिराने लगता है और पूरी बाइक को नहला देता है। 

घटना के वक्त पेट्रोल पंप के कर्मचारी वहां घूमते हुए भी देखे गए हैं जो मुख्य आरोपी को ऐसा करने से हल्के अंदाज में मना भी करते हुए देखे गए हैं। इधर मुख्य आरोपी बाइक को तेल से नहला रहा था और उसके दोस्त घटना का वीडियो बना रहे थे। 

क्या है पूरा मामला

आरोप है कि इन आरोपियों ने इंस्टाग्राम रील्स बनाने के लिए यह वीडियो बनाया था। ऐसे में वीडियो के वायरल होने के बाद अमरोहा पुलिस भी हरकत में आई थी और सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

पुलिस ने गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए एक फोटो ट्वीट किया है जिसमें लिखा है कि "पैट्रोल पंप पर खतरनाक तरीके से मो0सा0 पर पैट्रोल डालने व साथी को मडगार्ड पर बैठाकर मो0सा0 चलाने सम्बन्धी वीडियो का @amrohapolice द्वारा तत्काल संज्ञान लेकर अभियोग पंजीकृत कर 03 अभियुक्त वाहन चालक व साथी तथा पैट्रोल पंप सैल्मैन को गिरफ्तार व बुलेट मो0सा0 को सीज किया गया।"

टॅग्स :क्राइमउत्तर प्रदेशPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए