लाइव न्यूज़ :

तबलीगी जमात से जुड़े लोगों को पुलिस ने अस्थाई जेल भेजा, निजी गेस्ट हॉउस से किया था गिरफ्तार

By भाषा | Updated: April 17, 2020 20:57 IST

पुलिस ने भदोही में चार मार्च से रह रहे 11 बांग्लादेशी, एक असम और दो पश्चिम बंगाल निवासी तबलीगी जमात के लोगों को अस्थाई जेल में भेज दिया है। इन सभी लोगों को काजीपुर स्थित एक निजी गेस्ट हॉउस से पकड़ा गया था।

Open in App
ठळक मुद्देजिला अधिकारी कार्यालय के आदेश पर अस्थाई जेल सैनिक कल्याण विभाग में रहने खाने की पूरी व्यवस्था कर दी गई है।सभी 14 लोगों को आज गिरफ्तार कर मेडिकल जांच कराने के बाद रिमांड मजिस्ट्रेट अभिनव यादव के सामने पेश कर सभी को अस्थाई जेल भेज दिया गया है।

भदोही: जिले में चार मार्च से रह रहे 11 बांग्लादेशी और एक असम तथा दो पश्चिम बंगाल निवासी तबलीगी जमात के लोगों को शुक्रवार को भदोही पुलिस ने गिरफ्तार कर उन्हें जिला मुख्यालय स्थित सैनिक कल्याण विभाग कार्यालय में बनाये गए अस्थाई जेल में रखा है। पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने कहा की 31 मार्च को शहर कोतवाली इलाके के काजीपुर स्थित एक निजी गेस्ट हॉउस से इन सभी लोगों को पकड़ा गया था। 

उन्होंने बताया इस मामले में मरकज़ कमेटी और निजी गेस्ट हॉउस मालिक द्वारा इनको छुपाकर रखने के आरोप में कुल 21 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है जिसमे से सात को अगले ही दिन उनके घरों पर ही निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया था। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर लक्ष्मी सिंह ने बताया 11 बांग्लादेशी सहित सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कर इनके सैम्पल जांच को भेजा गया था और सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। चौदह दिनों तक क्वारंटाइन की अवधि पंद्रह मार्च को ख़त्म होने पर सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। 

जिला अधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने बताया इन सभी लोगों ने और इनको छुपाकर रखने वालों ने कोई भी सूचना प्रशासन को नहीं दी थी। इस लिए सभी विदेशियों का पासपोर्ट ज़ब्त कर लिया गया तथा सरकार ने टूरिस्ट वीज़ा पर आकर धर्म का प्रचार-प्रसार करने पर वीज़ा रद्द कर दिया है।

जेल अधीक्षक कविता मीणा ने बताया कि जिला अधिकारी कार्यालय के आदेश पर अस्थाई जेल सैनिक कल्याण विभाग में रहने खाने की पूरी व्यवस्था कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने बताया सभी 14 लोगों को आज गिरफ्तार कर मेडिकल जांच कराने के बाद रिमांड मजिस्ट्रेट अभिनव यादव के सामने पेश कर सभी को अस्थाई जेल भेज दिया गया है।

टॅग्स :तबलीगी जमातकोरोना वायरसउत्तर प्रदेशकोरोना वायरस लॉकडाउनCoronavirus Lockdown
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने