लाइव न्यूज़ :

परीक्षा देकर लौट रही छात्रा से गैंगरेप फिर वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, मामला दर्ज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 12, 2019 09:06 IST

युवती का आरोप है कि उन्होंने गिरिराजजी का प्रसाद बताकर कुछ खिलाया जिससे वह बेहोश हो गई. उसके बाद दोनों युवकों ने गैंगरेप किया तथा वीडियो भी बनाई.

Open in App

बीएससी की परीक्षा देकर लौट रही एक छात्रा के साथ उसी के गांव के एक युवक तथा उसके मित्र ने घर छोड़ने के बहाने कार में बैठाकर गैंगरेप किया. आरोप है कि युवकों ने गैंगरेप की वीडियो क्लिपिंग बनाकर युवती को ब्लैकमेल किया और कई दिन तक उसका शारीरिक शोषण करते रहे.

आखिरकार युवती ने शुक्रवार की देर शाम थाना गोवर्धन में गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कराया. प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद पांडेय के अनुसार गोवर्धन के एक गांव की युवती बीएससी प्रथम वर्ष की परीक्षा देकर 23 मार्च को कालेज से घर लौट रही थी. रास्ते में उसी के गांव के ए मासूम ने गांव छोड़ने की कहकर उसे बैठा लिया.

कार में मासूम का दोस्त दीपक भी था. युवती का आरोप है कि उन्होंने गिरिराजजी का प्रसाद बताकर कुछ खिलाया जिससे वह बेहोश हो गई. उसके बाद दोनों युवकों ने गैंगरेप किया तथा वीडियो भी बनाई. इसी क्लिपिंग को वायरल करने की धमकी देकर छात्रा का कई दिन तक शारीरिक शोषण करते रहे. आखिरकार, शुक्रवार को उसने पुलिस में रिपोर्ट कराने का फैसला किया.

किशोरी के साथ रेप मामले में दो व्यक्ति दोषी करार

उधर, झारखंड के रामगढ़ जिले की एक अदालत ने दो साल पहले हैदराबाद ले जाकर 15 साल की किशोरी के साथ रेप करने के मामले में दो लोगों को दोषी ठहराया है. अतिरिक्त लोक अभियोजक एस. के. शुक्ला ने कहा कि शुक्रवार को अतिरिक्त जिला न्यायाधीश बबीता प्रसाद ने सूरज बरला (23) और राजेश मुंडा (25) को भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं और बाल यौन अपराध संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) के प्रावधानों के तहत दोषी ठहराया.

उन्होंने कहा कि अदालत सोमवार 13 मई को सजा सुनाएगी. चार अगस्त, 2017 को जिले के मांडू पुलिस स्टेशन में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार मुख्य आरोपी बरला और उसका रिश्तेदार मुंडा अगस्त 2017 में नाबालिग को यात्रा के बहाने हैदराबाद ले गए. शुक्ला ने कहा कि वहां नाबालिग के साथ रेप किया गया और उससे 65,000 रुपए की ठगी की गई. दोनों को रांची में गिरफ्तार किया गया जब वे हैदराबाद से लौट रहे थे.

 

टॅग्स :रेपक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा