लाइव न्यूज़ :

शराब पीने के बाद शौक था पुलिस को फोन करने का, पहुंचा सीधे हवालात, जानिए पूरा मामला

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 8, 2022 18:02 IST

पुणे के रहने वाले 40 साल के अशोक दिगंबर गायकवाड़ शराब की कुछ घूंट गले के नीचे उतारने के बाद सीधे पुलिस को 112 नंबर पर फोन करने लगते थे।

Open in App
ठळक मुद्देअशोक गायकवाड़ नशे में रोजाना कम से कम 8 से 10 बार पुलिस को फोन करते थेअंत में परेशान होकर पुलिस ने गायकवाड़ को गिरफ्तार किया और जेल भेज दिया पुलिस को उम्मीद है कि 15 जिन जेल में रहने से उनके शराब पीने की आदत छूट सकती है

पुणे: अक्सर शराब पीने के बाद लोग घर पहुंचने से पहले ही रास्ते में ढेल हो जाते हैं या पिर शराब से गला तर किये लोग अक्सर लड़ते-झगड़ते भी दिखाई देते हैं। पता नहीं शराब की खुमारी पीने वालों से क्या-क्या करवा देती है।

ऐसा ही एक दिलचस्प मामला पुणे से सामने आ रहा है कि एक शराबी ने पुलिस को इतना तंग कर दिया कि पुलिस ने बाकायदा उसकी तलाश की और मिलने पर सीधे उसके सही ठिकाने यानी हवालात में पहुंचा दिया। दरअसल उस शख्स को शराब पी  लेने के बाद पुलिस को फोन करने का शौक था और नशे में वह सीधे पुलिस का नंबर डायल कर देता था।

अब जब कि सभी जानते हैं कि पुलिस का नंबर पब्लिक सेफ्टी के लिए जारी किया जाता है और उम्मीद की जाती है कि वह किसी तरह की परेशानी में होंगे तो उस नंबर पर कॉल करके सहायता मांगेंगे और पुलिस उन्हें तत्काल सहायता-सुरक्षा उप्लब्ध कराने का प्रयास करेगी।

लेकिन इसके उलट पुणे के दौंड इलाके के यवत कस्बे के रहने वाले 40 साल के अशोक दिगंबर गायकवाड़ को अजीब-ओ-गरीब शौक था, वो जब भी शराब की कुछ घूंट गले के नीचे उतारते। उसके बाद उन्हें पुलिस के बात करने की तलब हो उठती और फिर वो सीधे पुलिस की 112 आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर पर लगातार फोन करने लगते।

शुरूआती दिनों में पुलिस भी समझ रही थी कि गायकवाड़ ने जरूरत से ज्यादा मात्रा में शराब का सेवन कर लिया है, इसलिए पहले पुलिस ने मामले को अनदेखा किया लेकिन इसी बात ने गायकवाड़ की हिम्मत बढ़ा दी और उसके बाद तो वो जब भी 'मूड' में होते फौरन पुलिस का नंबर डायल करने लगते थे। 

इस मामले में यवत थाने के इंस्पेक्टर नारायण पवार ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम में बीते एक हफ्ते से अशोक दिगंबर गायकवाड़ शराब के नशे में रोजाना कम से कम 8 से 10 बार फोन करता था और जब उससे फोन करने का कारण पूछा जाता तो गायकवाड़ इतने नशे की हालत में रहता था कि वह कुछ भी नहीं पाता था। 

इंस्पेक्टर पवार ने आगे बताया कि अंत में पुलिस ने परेशान होकर उसके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर की मदद से पहचान की और फिर उसे गिरफ्तार किया। विभिन्ना धाराओं में गायकवाड़ पर केस दर्ज करते हुए 15 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस को उम्मीद है कि 15 जिन जेल में रहने से उसके शराब पीने की आदत छूट सकती है। 

टॅग्स :महाराष्ट्रPuneशराबliqueur
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह