लाइव न्यूज़ :

एंटीलिया मामले के बाद मनसुख हीरेन की मौत की जांच भी NIA के हाथों में गई, गृह मंत्रालय ने जारी किए आदेश

By विनीत कुमार | Updated: March 20, 2021 21:09 IST

मनसुख हीरेन की मौत के केस की जांच अब एनआईए करेगी। एंटीलिया केस में पहले ही एनआईए सचिन वाझे को गिरफ्तार कर चुकी है। ये बात भी सामने आई है कि वाझे और मनसुख हीरेन एक-दूसरे को पहले से जानते थे।

Open in App
ठळक मुद्देमनसुखी हीरेन की मौत की जांच एनआईए करेगी, इससे पहले महाराष्ट्र एटीएस कर रही थी इसकी जांचएंटीलिया मामले में एनआईए पहले ही सचिन वाझे को गिरफ्तार कर चुकी हैमनसुख हीरन और सचिन वाझे एक-दूसरे को पहले से जानते थे, ये बात भी जांच में सामने आई है

मुंबई में मुकेश अंबानी के घर के बाहर विस्फोटकों वाली गाड़ी मिलने के मामले में कई चौंकाने वाले खुलासे के बीच एनआईए ने अब मनसुख हीरेन की मौत का केस भी अपने हाथ में ले लिया है। सूत्रों के हवाले से ये जानकारी सामने आई है।

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार गृह मंत्रालय की ओर से इस संबंध में औपचारिक आदेश राष्ट्रीय जांच एजेंसी को जारी कर दिया गया है। इससे पहले मनसुख हीरेन की संदिग्ध मौत के मामले की जांच महाराष्ट्र एटीएस कर रही थी।

दरअसल, एंटीलिया मामला और मनसुखी हीरेन की मौत के तार एक-दूसरे जुड़ते दिखाई दे रहे हैं। मुकेश अंबानी के घर के बाहर मिले स्कॉर्पियो गाड़ी के मामले में एनआईए ने मुंबई पुलिस के ही एक अधिकारी सचिन वाझे को गिरफ्तार किया है। सचिन वाझे 25 मार्च तक एनआईए की हिरासत में हैं।

वहीं, संदिग्ध स्कॉर्पियो गाड़ी मनसुख हीरेन की होने की बात पहले ही सामने आ चुकी है। ये बात भी सामने आई है कि वाझे और मनसुख हीरन एक-दूसरे को पहले से जानते थे। एनआईए फिलहाल मुकेश अंबानी के घर के बाहर जिलेटिन छड़ों से भरी गाड़ी रखने के मकसद के बारे में पता करने में जुटी है।

एनआईए ने शनिवार को ये जानकारी दी कि सचिन वाझे को मुकेश अंबानी के घर के पास उस जगह पर भी ले जाया गया, जहां विस्फोटकों से भरी गाड़ी पिछले महीने मिली थी। एनआईए ने मामले की जांच के लिए घटना का नाट्य रूपांतरण किया।

वाझे को शुक्रवार रात ले जाया गया था और उससे सफेद कुर्ता पहनकर कुछ देर वहां टहलने को कहा गया। अधिकारियों ने पहले बताया था कि एनआईए को शक है कि घटनास्थल कार्माइकल रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में सफेद कुर्ता पहने जो व्यक्ति दिखाई दे रहा है, वह वाझे है, लेकिन अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है।

टॅग्स :एनआईएसचिन वाझेमुकेश अंबानीगृह मंत्रालय
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है सभी वहां कर क्या रहे थे?

क्रिकेटArjun Tendulkar-Saaniya Chandhok Wedding: सचिन तेंदुलकर के घर शहनाई?, मुंबई में भव्य शादी समारोह?, सारा का नृत्य, धोनी-साक्षी संग पहुंचे, वीडियो

क्रिकेटबेटा बड़ा हो गया है?, सचिन तेंदुलकर ने जामनगर में आयोजित प्री-वेडिंग पार्टी में बेटे अर्जुन के लिए भावुक भाषण दिया,  नीता और मुकेश अंबानी ने किया स्वागत, वीडियो

भारत30-34 साल के करियर में केवल एक ही पदोन्नति?, सीआईएसएफ के 500 से अधिक निरीक्षकों ने “निष्पक्ष” कैडर समीक्षा की मांग की

भारतवंदे मातरम के लिए सरकार ने जारी की नई गाइडलाइंस, हर किसी को पालन करना अनिवार्य; जानें

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला