लाइव न्यूज़ :

आफताब ने आरी से किए थे श्रद्धा की लाश के टुकड़े, इसके लिए ऑनलाइन पढ़ी ह्यूमन एनाटमी, खून साफ करने का तरीफा भी जाना

By अनिल शर्मा | Updated: November 15, 2022 16:05 IST

पुलिस जांचकर्ताओं के मुताबिक, श्रद्धा को जिंदा दिखाने के लिए वह उसके इंस्टाग्राम अकाउंट से उसके दोस्तों को मैसेज करता था। पूछताछ में ये भी सामने आया है कि आफताब ने श्रद्धा के क्रेडिट कार्ड्स के बिल भरे ताकि कंपनियां उसके मुंबई वाले पते पर संपर्क न करें।

Open in App
ठळक मुद्दे पुलिस ने कहा कि आरोपी ने आरी के जरिए शव के टुकड़े किए थे। शव के टुकड़े करने के लिए आफताब पूनावाला ने ह्यूमन एनाटमी पढ़ी।

नई दिल्लीःदिल्ली के श्रद्धा वॉकर हत्याकांड के गिरफ्तार आरोपी आफताब अमीन पूनावाल से पूछताछ के बाद पुलिस ने कई बातें सार्वजनिक की है। पुलिस ने मीडिया को बताया कि आफताब ने श्रद्धा को जिंदा दिखाने के लिए जून तक उसका इंस्टाग्राम अकाउंट इस्तेमाल किया था। इसके बाद उसका फोन फेंक दिया। पुलिस जांचकर्ताओं के मुताबिक, श्रद्धा को जिंदा दिखाने के लिए वह उसके इंस्टाग्राम अकाउंट से उसके दोस्तों को मैसेज करता था। पूछताछ में ये भी सामने आया है कि आफताब ने श्रद्धा के क्रेडिट कार्ड्स के बिल भरे ताकि कंपनियां उसके मुंबई वाले पते पर संपर्क न करें।

दिल्ली पुलिस ने बताया है कि लिव-इन-पार्टनर श्रद्धा की हत्या के बाद आफताब पूनावाला ने लाश के टुकड़े करने से पहले इंटरनेट की मदद से ह्यूमन एनाटमी (मानव शरीर रचना विज्ञान) और खून साफ करने के तरीकों के बारे में पढ़ा था। खून कैसे साफ किया जाता है, इसकी उसने ऑनलाइन जानकारी ली। आफताब ने पुलिस को बताया कि उसने ह्यूमन एनाटमी के बारे में इसलिए पढ़ा था ताकि शव के टुकड़े करने में मदद मिल सके। पुलिस ने कहा कि आरोपी ने आरी के जरिए शव के टुकड़े किए थे। द इंडियन एक्सप्रेस' की रिपोर्ट के मुताबिक, लिव-इन पार्टनर की हत्या को लेकर गिरफ्तार हुआ आफताब पूनावाला उस वक्त एक अन्य महिला को डेट पर महरौली (दिल्ली) के फ्लैट पर लाया था जिस वक्त शव के टुकड़े फ्रिज में रखे हुए थे। रिपोर्ट में कहा गया है, "वह महिला जून-जुलाई के बीच कई बार उसके घर पर आई थी।"

उधर, श्रद्धा के पिता ने मामले में लव जिहाद एंगल का संदेह जाहिर किया है। मृतका के पिता ने आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की है। उन्होंने कहा, "मुझे लव जिहाद ऐंगल का शक है। हम आफताब के लिए मौत की सजा की मांग करते हैं। उन्होने दिल्ली पुलिस पर भरोसा जताते हुए कहा कि जांच सही दिशा में आगे बढ़ रही है।  मंगलवार को आरोपी आफताब को लेकर पुलिस महरौली के जंगल में पहुंची थी। आरोपी ने इसी जंगल में शव के टुकड़ों को कथित तौर पर ठिकाने लगाया था।  

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्लीलव जिहादश्रद्धा वालकर हत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट