लाइव न्यूज़ :

जापानी वेब-सीरीज ‘प्लैटिनम एंड’ की लत ने ली नाबालिग की जान, 11वें तल्ले से यह सोचकर कूदा कि उसे बचाने कोई ‘परी’ आएगी

By आजाद खान | Updated: February 9, 2022 11:39 IST

पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में यह लग रहा है कि यह मौत वेब-सीरीज की लत के कारण हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देजापानी वेब-सीरीज ‘प्लैटिनम एंड’ से प्रेरित होकर एक नाबालिग ने अपनी जान ले ली है।ऑनलाइन क्लास के लिए मिली इलेक्ट्रॉनिक गैजेट को नाबालिग ने वेब-सीरीज के लिए इस्तेमाल किया है। नाबालिग ने यह सोचकर 11वें तल्ले से झलांग लगा दिया कि उसे एक ‘परी’ बचाने आएगी।

कोलकाता: समाचार एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक, लोकप्रिय जापानी वेब-सीरीज ‘प्लैटिनम एंड’ की लत में एक 12 साल की नाबालिग की जान चली गई है। बताया जा रहा है कि नाबालिग ने यह सोचकर अपनी जान दे दी कि उसे कोई ‘परी’ बचाने आएगी। पुलिस के मुताबिक, पिछले शनिवार को नाबालिग ने 11वें तल्ले से उस समय कूदा जब उसके घर वालें सरस्वती पूजा में व्यस्त थे। शुरुआती जांच में पुलिस ने यह पाया गया है कि माइनर को वेब-सीरीज ‘प्लैटिनम एंड’ की बुरी लत थी जिसके बारे में घर वालों को पता नहीं था।

क्या है पूरा मामला

पुलिस के मुताबिक, यह घटना पार्क सर्कस के फूलबगान इलाके में कैनाल सर्कुलर रोड स्थित एक हाई-एंड हाउसिंग कॉम्प्लेक्स में घटी है। कुछ दिन पहले ही नाबालिग को उसके घर वालों ने एक इलेक्ट्रॉनिक गैजेट दिया था ताकि वह ऑनलाइन क्लास कर सके, लेकिन उसकी मौत के बाद यह पाया गया कि वह जापानी वेब-सीरीज ‘प्लैटिनम एंड’ का आदी था। नाबालिग की पहचान बिराज पचीसिया के रुप में हुई है जो घटना के दिन कॉम्प्लेक्स के 11वीं तल्ले पर चला गया और वहां से झलांग लगा दिया। 

पुलिस ने बताया कि जब वह नीचे गिरा तो उसकी चींख सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे तो वे नाबालिग को मृत पाए। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मृत्यु हो गई थी। 

क्या है यह जापानी वेब-सीरीज ‘प्लैटिनम एंड’

जापानी वेब-सीरीज ‘प्लैटिनम एंड’ काल्पनिक कहानी पर आधारित एक वेब-सीरीज है जिसमें एक छोटा हीरो ठीक इसी तरीके से छत से कूदता है जिसे बचाने के लिए एक ‘परी’ आती है। यह ‘परी’ न केवल उसे बचाती है बल्कि उसे सुपर पावर भी देती है। इसी वेब-सीरीज से प्रेरित होकर नाबालिग ने भी झलाग लगा दी थी। आपको बता दें कि इससे पहले भी ऐसे कई युवा लड़के ‘ब्लू व्हेल’ और ‘पबजी’ जैसे गेम खेलकर अपनी जान दे दी है। 

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीकोलकातावेब सीरीज
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?