लाइव न्यूज़ :

बिहार: नशे की आदी हो चुकी बेटी ने माता-पिता की कर दी हत्या, निकाह नही होने से थी नाराज, जानें पूरा मामला

By एस पी सिन्हा | Updated: June 4, 2023 15:07 IST

बिहार के भागलपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिले के सनोखर थाना क्षेत्र सिलहन खजुरिया पंचायत के कुशहापुर गांव में नशे की आदी बेटी ने निकाह नही होने से नाराज होकर बूढ़े माता-पिता की हत्या कर दी।

Open in App

पटना: बिहार के भागलपुर जिले के सनोखर थाना क्षेत्र सिलहन खजुरिया पंचायत के कुशहापुर गांव से एक ह्रदय विदारक घटना सामने आई है, जहां नशे की आदी हो चुकी बेटी ने निकाह नही होने से नाराज होकर बूढ़े माता-पिता की हत्या कर दी।

बताया जा रहा है कि कुशहापुर गांव निवासी 70 वर्षीय मुहम्‍मद शमसुद्दीन, 65 वर्षीय बीबी नसीमा और दोनों का बेटा शनिवार रात घर से बाहर सोए हुए थे। 

इसी दौरान, रात में दंपती की बेटी सैदी खातून ने चारपाई के पैर को निकाल कर पिता के सिर पर दे मारा और तब तक मारती रही, जब तक उनकी मौत न हो गई। इसके बाद मां की भी हत्या कर दी। माता-पिता की हत्‍यारोपी बेटी ने अपने भाई पर भी हमला किया, लेकिन वो किसी तरह बच निकला। 

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने रविवार सुबह आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। शमसुद्दीन और नसीमा के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि सैदी खातून की दो बार निकाह हो चुका था, लेकिन दोनों बार पति ने छोड़ दिया। इसके बाद वह मानसिक संतुलन खो बैठी और नशे का सेवन करने लगी है। मृतक दंपती के तीन बेटे और तीन बेटिया हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहत्याबिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना