लाइव न्यूज़ :

आदर्श नगरः ‘कोल्ड ड्रिंक’ में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया, महिला के साथ तीन लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, सभी राजस्थान के अलवर के रहने वाले

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 11, 2022 12:57 IST

पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) (उत्तर-पश्चिम) उषा रंगनानी ने बताया कि घटना की सूचना देने के लिए आदर्श नगर थाने के पीसीआर (पुलिस नियंत्रण कक्ष) पर रविवार को फोन आया था।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी अजय (39), तारा चंद (34) और नरेश (38) को गिरफ्तार कर लिया गया है।परिचित अजय ने रविवार को एक होटल के कमरे में बुलाया था, जहां दो दोस्त भी मौजूद थे।महिला को ‘कोल्ड ड्रिंक’ में कुछ नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया जिससे वह बेहोश हो गई।

नई दिल्लीः उत्तर-पश्चिम दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में एक होटल के कमरे में तीन लोगों ने कथित तौर पर एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपी अजय (39), तारा चंद (34) और नरेश (38) को गिरफ्तार कर लिया गया है।

सभी राजस्थान के अलवर के रहने वाले हैं। पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) (उत्तर-पश्चिम) उषा रंगनानी ने बताया कि घटना की सूचना देने के लिए आदर्श नगर थाने के पीसीआर (पुलिस नियंत्रण कक्ष) पर रविवार को फोन आया था। पुलिस उपायुक्त के अनुसार, महिला ने बताया कि उसे उसके एक परिचित अजय ने रविवार को एक होटल के कमरे में बुलाया था, जहां उसके दो दोस्त भी मौजूद थे।

उन्होंने महिला को ‘कोल्ड ड्रिंक’ में कुछ नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद तीनों ने महिला के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि महिला के बयान और ‘मेडिको-लीगल केस’ (एमएलसी) रिपोर्ट के आधार पर भारतीय दंड संहिता की धारा 376डी (सामूहिक बलात्कार), 377 (अप्राकृतिक अपराध) और 328 (अपराध करने के इरादे से जहर आदि देकर चोट पहुंचाना) के तहत आदर्श नगर थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया अपराध दल ने होटल से नमूने एकत्र किए हैं और मामले की जांच जारी है। 

सुलतानपुर में ट्रेन की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत

जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र में हनुमानगंज बाजार स्थित रेलवे फाटक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) प्रभारी शमीम अली सिद्दीकी ने बताया कि सोमवार की रात हनुमानगंज रेलवे फाटक बंद था।

उसी समय विजय शंकर पांडेय (50) एवं उनका बेटा बाल कृष्ण पांडेय (20) फाटक पार करने लगे और तभी वे एक मालगाड़ी की चपेट में आ गए। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर जीआरपी पुलिस व संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीराजस्थानरेपPoliceदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज