लाइव न्यूज़ :

प्रेम में बाधा मत बनो नहीं तो जीवन से हाथ धो लेना, पति इमरान मारा, पत्नी शीबा और प्रेमी फरमान ने हत्या की और शव को नाले में फेंका

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 10, 2025 16:39 IST

Achalganj Police Station: पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि इस मामले में मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला और उसके प्रेमी ने इमरान नाम के युवक की हत्या कर शव को नाले में फेंक दिया था।इमरान की पत्नी शीबा (24) और उसके प्रेमी फरमान उर्फ चुन्ना (26) को गिरफ्तार कर लिया।फरमान के दोस्त रफीक कुरैशी उर्फ लल्ली के साथ मिलकर साजिश रची और इमरान की हत्या कर दी।

उन्नावः उन्नाव जिले के अचलगंज थाना क्षेत्र में एक महिला ने अवैध संबंधों का विरोध करने पर अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की कथित तौर पर हत्या कर दी और उसका शव नाले में फेंक दिया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि इस मामले में मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

उसने बताया कि महिला और उसके प्रेमी ने इमरान नाम के युवक की हत्या कर शव को नाले में फेंक दिया था। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अचलगंज थाना पुलिस, विशेष अभियान समूह और निगरानी दल ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए इमरान की पत्नी शीबा (24) और उसके प्रेमी फरमान उर्फ चुन्ना (26) को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों ने पूछताछ में कबूल किया कि उन्होंने फरमान के दोस्त रफीक कुरैशी उर्फ लल्ली के साथ मिलकर साजिश रची और इमरान की हत्या कर दी। अचलगंज थाना क्षेत्र में कंचनखेड़ा ग्राम स्थित गंदा नाला पुलिया के पास सोमवार को खून फैला होने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी।

छानबीन में नाले से सिर कटा एक अज्ञात शव बरामद हुआ था जिसकी पहचान अखलाक नगर थाना गंगाघाट निवासी इमरान उर्फ काले खां के रूप में की गई थी। पुलिस क्षेत्राधिकारी (बीघापुर) ऋषिकांत शुक्ला ने बताया कि शीबा और फरमान के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध हैं तथा पति की रोक-टोक एवं झगड़ों के कारण शीबा ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर इमरान की हत्या की योजना बनाई थी।

गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है और तीसरे आरोपी रफीक कुरैशी की तलाश जारी है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशहत्याmurder case
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?