लाइव न्यूज़ :

नोएडा के निठारी मामले में आरोपी सुरेंद्र कोली और मनिंदर सिंह पंढेर बरी, दोनों की मौत की सजा रद्द

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: October 16, 2023 14:05 IST

बलात्कार और हत्या के आरोप में मौत की सजा पाने वाले सुरिंदर कोली और मोनिंदर सिंह पंढेर को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया गया है। हाई कोर्ट के बड़े फैसले के बाद कोली और पंढेर दोनों की मौत की सजा रद्द हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देनिठारी कांड में आरोपी सुरेंद्र कोहली और मनिंदर सिंह पंढेर बरीसुरिंदर कोली को 12 मामलों में बरी कर दिया गयाकोली और पंढेर दोनों की मौत की सजा रद्द हो गई है

प्रयागराज: इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने नोएडा के कुख्यात निठारी कांड में आरोपी सुरेंद्र कोहली और मनिंदर सिंह पंढेर को सोमवार को पारित अपने आदेश में बरी कर दिया। इससे पूर्व गाजियाबाद की सीबीआई अदालत में इन दोनों आरोपियों पर लड़कियों के साथ दुष्कर्म और हत्या का आरोप तय करते हुए, मृत्यु दंड की सजा सुनाई गई थी| 

कुख्यात निठारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी सुरिंदर कोली को 12 मामलों में बरी कर दिया गया जिनमें निचली अदालत ने उसे मौत की सजा सुनाई थी। मामले में सह-आरोपी मोनिंदर सिंह पंढेर को भी दो मामलों में बरी कर दिया गया है।

अधिकारियों ने कहा कि बलात्कार और हत्या के आरोप में मौत की सजा पाने वाले सुरिंदर कोली और मोनिंदर सिंह पंढेर को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया गया है। हाई कोर्ट के बड़े फैसले के बाद कोली और पंढेर दोनों की मौत की सजा रद्द हो गई है।

बता दें कि 2005 और 2006 के बीच उत्तर प्रदेश के नोएडा के निठारी इलाके में मोनिंदर सिंह पंढेर के घर पर सिलसिलेवार हत्याएं हुईं थी। सुरिंदर कोली पंढेर के घर पर सहायक के तौर पर काम करता था। ऐसा आरोप है कि कोली बच्चों को बहला-फुसलाकर घर में ले जाता था, जहां उसने और पंढेर ने उनके साथ बलात्कार किया और उनकी हत्या कर दी। दोनों पर आरोप था कि सबूत मिटाने के लिए वे बच्चों के शवों को काट देते थे और हिस्सों को नालों में फेंक देते थे।

ये मामला तब सामने आया जब पड़ोसियों को पंढेर के घर के पास एक नाले में एक लापता बच्चे के शरीर के टुकड़े मिले। जांच के बाद पुलिस को कई और बच्चों की भयानक हत्याओं का पता चला, जिसके बाद मामले को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने अपने हाथ में ले लिया। सीबीआई ने 2007 में पंढेर और कोली के खिलाफ 19 मामले दर्ज किए थे।

सुरिंदर कोली को अपने नियोक्ता के घर पर कई बच्चों के साथ बलात्कार और हत्या का दोषी पाया गया था। कोली ने पहले मृत पीड़ितों के साथ यौन संबंध बनाने और उनके शरीर के अंगों को खाने की बात कबूल की थी। दोनों को 20 वर्षीय महिला के बलात्कार और हत्या के लिए भी दोषी ठहराया गया था।

टॅग्स :Allahabad High Courtक्राइम न्यूज हिंदीहत्याmurder case
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए