लाइव न्यूज़ :

CRIME: मारा गया ढाई साल की बच्ची से बलात्कार का आरोपी, देखें वीडियो

By संदीप दाहिमा | Updated: June 6, 2025 11:09 IST

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आलमबाग क्षेत्र में ढाई साल की बच्ची से बलात्कार करने का आरोपी व्यक्ति शुक्रवार तड़के पुलिस से मुठभेड़ में मारा गया। उस पर एक लाख रुपये का इनाम भी घोषित था।

Open in App
ठळक मुद्देCRIME: मारा गया ढाई साल की बच्ची से बलात्कार का आरोपी

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आलमबाग क्षेत्र में ढाई साल की बच्ची से बलात्कार करने का आरोपी व्यक्ति शुक्रवार तड़के पुलिस से मुठभेड़ में मारा गया। उस पर एक लाख रुपये का इनाम भी घोषित था। पुलिस उपायुक्त (मध्य क्षेत्र) आशीष श्रीवास्तव ने संवाददाताओं को बताया कि ढाई साल की बच्ची से बुधवार-बृहस्पतिवार की रात को बलात्कार करने का आरोपी दीपक वर्मा शुक्रवार तड़के आलमबाग क्षेत्र में पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया। उन्होंने बताया कि एक दंपति ने बृहस्पतिवार को आलमबाग थाने में शिकायत दी थी कि उनकी ढाई साल की बेटी से बलात्कार किया गया है। दंपति चंदन नगर मेट्रो स्टेशन के नीचे रह रहा था। इस सूचना पर तत्काल मामला दर्ज कर घटना की जांच के लिए पुलिस की पांच टीम का गठन किया गया। साथ ही अभियुक्त पर एक लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था।

श्रीवास्तव ने बताया कि मेट्रो स्टेशन पर लगे कैमरों की फुटेज से पता चला कि बुधवार-बृहस्पतिवार की रात करीब तीन बजे एक युवक सफेद स्कूटी पर आया और बच्ची को अगवा करके मेट्रो स्टेशन की लिफ्ट के पीछे ले गया और उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। उसके बाद अन्य कैमरे की फुटेज से स्कूटी के नंबर की पहचान की गई, जिससे जानकारी मिली कि अभियुक्त का नाम दीपक वर्मा (26) है और वह ऐशबाग इलाके में रहता है। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात पुलिस को यह सूचना मिली कि अभियुक्त भागने वाला है। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे रोकने की कोशिश की लेकिन अभियुक्त ने पुलिस पर गोलियां चलाईं। जवाबी गोलीबारी में गोली लगने से वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि अभियुक्त के संबंध में जानकारी मिली है कि उस पर एक मामला दर्ज है। वह रेलवे में पानी बेचने और जगरातों में झांकी लगाने का भी काम करता था। उन्होंने बताया कि बलात्कार पीड़ित बच्ची का किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में इलाज किया जा रहा है। उसकी हालत गंभीर है।

टॅग्स :लखनऊक्राइम न्यूज हिंदीक्राइमउत्तर प्रदेशuttar pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?