लाइव न्यूज़ :

'Bulli Bai' app case: कोर्ट ने आरोपी नीरज बिश्नोई को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

By रुस्तम राणा | Updated: January 31, 2022 17:50 IST

बुल्ली बाई ऐप मामले में आरोपी नीरज बिश्नोई को अदालत ने मुंबई में 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Open in App
ठळक मुद्दे बुल्ली बाई ऐप के निर्माता है आरोपी नीरज बिश्नोईमुंबई की अदालत ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा

बुल्ली बाई ऐप मामले में आरोपी नीरज बिश्नोई को अदालत ने मुंबई में 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बुल्ली बाई ऐप के निर्माता 21 वर्षीय नीरज बिश्नोई को सोमवार को एक मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया गया और मुंबई की अदालत ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। मामले में गिरफ्तार सभी छह आरोपित अब न्यायिक हिरासत में हैं। असम के जोरहाट निवासी और बीटेक सेकेंड ईयर के छात्र बिश्नोई को पहली बार 6 जनवरी को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

मालूम हो कि इससे पहले अदालत ने उन्हें 31 जनवरी तक 14 दिनों के लिए पुलिस रिमांड पर भेजा था। वहीं, आरोपी नीरज सिंह और ओंकारेश्वर ठाकुर को भी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था।

ऐप को बनाने के पीछे का मकसद भारतीय महिलाओं (ज्यादातर मुस्लिम) की नीलामी के लिए रखना और बदले में पैसा कमाना है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान, नीरज बिश्नोई ने खुलासा किया था कि ऐप को नवंबर 2021 में विकसित किया गया था और दिसंबर'21 में अपडेट किया गया था।

बुल्ली बाई ऐप पर 'नीलामी' के लिए सैकड़ों मुस्लिम महिलाओं का नाम डाला गया था और बिना अनुमति के उनकी तस्वीरें लगाई गई थीं। तस्वीरों से छेड़छाड़ भी की गई थी। यह ऐप 'सुली डील' की तरह है, जिससे पिछले साल इसी तरह का विवाद पैदा हुआ था।

टॅग्स :बुल्ली बाई ऐप मामलाकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?

ज़रा हटके12 साल की उम्र में किताब-कलम नहीं, कलाई पर शादी का धागा बांध बचपन की हंसी को घूंघट की ओट में छिपा दिया?, बाल-विवाह की बेड़ियां तोड़, अनगिनत लड़कियों के लिए उम्मीद की राह?

क्राइम अलर्टईरान युद्ध के बीच 'भ्रामक' पोस्ट, यूएई ने 19 भारतीयों के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई?, डिजिटल प्लेटफॉर्म की कड़ी निगरानी

बॉलीवुड चुस्कीकिस्सा कोर्ट कचहरी का रिव्यू: कोर्ट रूम ड्रामा की परिभाषा बदलती एक मर्मस्पर्शी फ़िल्म!

भारत2020 Delhi riots: कोर्ट ने शरजील इमाम को भाई की शादी में शामिल होने के लिए 10 दिन की दी अंतरिम ज़मानत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने