लाइव न्यूज़ :

रेप के मामले में दस साल की सजा सुनते ही कटघरा तोड़कर भागा आरोपी, तलाश में जुटी पुलिस

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 1, 2018 13:40 IST

जिला अदालत में दुष्कर्म के मामले में दस साल कारावास की सजा सुनते ही 28 वर्षीय दोषी युवक कटघरा कूद कर अदालत से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

Open in App

बड़वानी, 1 अगस्त: जिला अदालत में दुष्कर्म के मामले में दस साल कारावास की सजा सुनते ही 28 वर्षीय दोषी युवक कटघरा कूद कर अदालत से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

राजपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव ने आज बताया कि जिला एवं सत्र न्यायाधीश समीर कुलश्रेष्ठ ने मंगलवार शाम को वासवी गांव निवासी विजय सोलंकी को नाबालिग बालिका से दुष्कर्म का दोषी करार दिया। न्यायाधीश ने दोषी को दस वर्ष सश्रम कारावास और 7,000 रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई।

अदालत में जैसे ही न्यायाधीश ने सजा का एलान किया सोलंकी तुरंत कटघरा फांद कर अदालत से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि न्यायाधीश के निर्देश पर अदालत के मुंशी ने कल देर रात अपराधी सोलंकी के फरार होने की सूचना पुलिस को दी और प्राथमिकी दर्ज कराई।

यादव ने बताया 2005 में सोलंकी के खिलाफ थाना राजपुर में नाबालिग बालिका से दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया था। जिसमें वह लम्बे समय से जमानत पर था। मामले की सुनवाई पूरी होने के बाद अदालत ने कल उसे दुष्कर्म का दोषी पाते हुए सजा सुनाई थी। पुलिस फरार अभियुक्त की तलाश में सरगर्मी से जुटी हुई है।

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट

टॅग्स :रेपक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए