लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेशः मुरैना में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के 12 लोगों की मौत

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 22, 2018 17:11 IST

मध्य प्रदेश के मुरैना में हुए दर्दनाक हादसे में कुल 15 लोगों की जान गई और छह लोग घायल हो गए।

Open in App

भोपाल, 22 जून: मध्यप्रदेश के मुरैना में रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की सवारी से भरी जीप से भिड़ंत हो गई। घटना में 15 लोगों के मारे जाने की खबर है जबकि 6 अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मारे गए लोगों में 12 लोग एक ही परिवार के हैं। ये सभी एक रिश्तेदार की शवयात्र में शामिल होने के लिए मुरैना जिले के घुरघान गांव जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुरैना में बृहस्पतिवार सुबह करीब 6 बजे चंबल घड़ियाल सेंचुरी से अवैध रेत भरकर जा रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने सवारी से भरी जीप को टक्कर मार दी। घटना गंजरामपुर गांव के मोड़ की बताई जा रही है।जीप में सवार लोग ग्वालियर जिले के उटीला थाना क्षेत्र के बड़ेरा गांव के रहने वाले थे। ये सभी उनके रिश्तेदार की शव यात्र में शामिल होने घुरघान गांव जा रहे थे। हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई जबकि 6 अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को मुरैना जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि भिड़ंत इतनी भयावह थी कि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। कुछ शव तो जीप में फंस गए, जिन्हें जीप काटकर निकालना पड़ा। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। घटना की जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य मंत्री रुस्तम सिंह घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने घायलों से चर्चा की और उचित इलाज कराने की बात कही। घटना पर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने दु:ख व्यक्त किया है।

उत्तर प्रदेशः आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बस ने 9 छात्रों को कुचला, 6 की मौत और तीन गंभीर रूप से घायल

पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान प्रेमा माहौर (50), वीना माहौर (30), पारो बाई (45), भूरी माहौर (50), गीता बाई माहौर (30), कुंतो बाई माहौर (70), रामबेटी माहौर (30), विजय सिंह माहौर (60), रणछोर माहौर (30), बल्लू माहौर (35), रामनिवास माहौर (25), राजबीर माहौर (25), अंतर सिंह माहौर (50), कैलाश माहौर (50) एवं उत्तम माहौर (56) के रूप में की गई है।

ट्रैक्टर-ट्रॉली ड्राइवर अवैध रेत परिवहन कर रहा था

पुलिस के मुताबिक ट्रैक्टर-ट्रॉली ड्राइवर अवैध रेत परिवहन कर रहा था। पुलिस से बचने के लिए ड्राइवर तेज गति से गाड़ी चला रहा था। जीप में टक्कर मारने वाला ट्रैक्टर किसी किसान का नहीं बल्कि रेत माफिया का है। यह घटना बिल्कुल वैसी ही है जैसे पुलिस से बचने के लिए कोई अपराधी फरार हो रहा हो और आसानी से भाग जाने के लिए भीड़ पर फायरिंग कर दे। इनके चालकों को यह आदेश दिए जाते हैं कि जो भी सामने आए उसे कुचल दें, लेकिन तेजी से अपनी मंजिल तक पहुंचें। मप्र में ऐसे कई हादसे हो चुके हैं। इसी सप्ताह होशंगाबाद में ऐसी ही घटना को लेकर काफी उग्र प्रदर्शन हुआ था।

टॅग्स :मध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतBhojshala Verdict: मेरे लिए सौभाग्य की बात?, कुमार विश्वास ने कहा- भारतीय सांस्कृतिक इतिहास के साथ-साथ अपने कुल वंश का भी इतिहास पढ़ें ओवैसी, वीडियो

क्राइम अलर्टछिंदवाड़ा जिला अस्पतालः चाचा ने किया रेप, 5 पांच घंटे तक इंतजार के बाद चिकित्सकीय परीक्षण, ‘सिविल सर्जन’ ने मामले की जांच के आदेश दिए

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी