लाइव न्यूज़ :

राजू पाल हत्याकांडः यूपी पुलिस ने अब्दुल कवी के बड़े भाई अब्दुल वली को किया गिरफ्तार, कोर्ट में करना चाहता था आत्मसमर्पण, अतीक का बड़ा शूटर था

By भाषा | Updated: April 21, 2023 10:21 IST

अब्दुल कवी को 15 अप्रैल की रात प्रयागराज में मारे गए माफिया पूर्व सांसद अतीक अहमद और उसके भाई पूर्व विधायक अशरफ का शूटर बताया जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस अधिकारी ने बताया कि 15 हजार रुपये के इनामी अब्दुल वली को गुरुवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया।राजू पाल हत्याकांड मामले में आत्मसमर्पण कर चुके आरोपी अब्दुल कवी का बड़ा भाई है।पुलिस ने बताया अब्दुल वली सराय अकिल थाना में दर्ज कई मामलों में वांछित था। 

कौशांबीः कौशांबी जिले की सराय अकिल थाना पुलिस ने विधायक राजू पाल हत्याकांड मामले में आत्मसमर्पण कर चुके आरोपी अब्दुल कवी के बड़े भाई और वांछित अभियुक्त अब्दुल वली को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 15 हजार रुपये के इनामी अब्दुल वली को गुरुवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि सराय अकिल थाना क्षेत्र में भखंदा निवासी अब्दुल वली वर्ष 2005 में मारे गए बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के तत्कालीन विधायक राजू पाल हत्याकांड मामले में आत्मसमर्पण कर चुके आरोपी अब्दुल कवी का बड़ा भाई है। अब्दुल कवी को 15 अप्रैल की रात प्रयागराज में मारे गए माफिया पूर्व सांसद अतीक अहमद और उसके भाई पूर्व विधायक अशरफ का शूटर बताया जाता है।

एसपी ने बताया कि वली के बारे में सूचना मिली थी कि वह अदालत में आत्मसमर्पण करने का प्रयास कर रहा था। उन्होंने बताया कि प्राप्त सूचना के आधार पर अभियुक्त अब्दुल वली को सराय अकिल थाना पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के मिनहाजपुर गांव के पास से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त सराय अकिल थाना में दर्ज कई मामलों में वांछित था। 

टॅग्स :कौशाम्बीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारतCM योगी की मां के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाला मौलवी गिरफ्तार, UP STF ने बिहार से दबोचा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला