लाइव न्यूज़ :

कार में जलकर AAP नेता की मौत, परिजनों ने जाती हत्या की आशंका

By स्वाति सिंह | Updated: October 6, 2018 12:02 IST

AAP leader Naveen Kumar Das dies in car fire: नवीन आप (आम आदमी पार्टी) की नैशनल काउंसिल के मेंबर रह चुके हैं। मृतक के परिजनों ने मामले में हत्या की आंशका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है।

Open in App

गाजियाबाद, 6 अक्टूबर: साहिबाबाद थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात संदिग्ध हालात में आग लगने से एक युवक की जलकर मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने कार में आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान नवीन कुमार दास (45) के रूप में हुई है।

वहीं, खबरों कि मानें तो नवीन आप (आम आदमी पार्टी) की नैशनल काउंसिल के मेंबर रह चुके हैं। मृतक के परिजनों ने मामले में हत्या की आंशका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार नवीन कुमार दास अपने परिवार के साथ इंद्रपुरी दिल्ली में रहते थे। वह इवेंट मैनेजमेंट का कार्य करते थे। इसके अलावा नवीन कुमार आम आदमी पार्टी में दिल्ली विधानसभा सचिव के पद पर थे।

गुरुवार देर रात दिल्ली जाते समय भोपुरा रोड पर उनकी कार में अचानक आग लग गयी जिसकी सूचना राहगीरों ने कॉल कर पुलिस और दमकल विभाग को दी। जब तक दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची, तब तक कार जलकर राख हो चुकी थी। वहीं, कार में मौजूद नवीन की भी मौत हो गयी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, मामले की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची।

दूसरी ओर, मृतक के भाई मनोज कुमार दास ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि उनका भाई नवीन बृहस्पतिवार की दोपहर घर से छतरपुर के लिए निकला था। वहां उसे एक प्लॉट का सौदा करना था।

दोपहर के समय उसने भोपुरा की डीएलएफ कॉलोनी में रहने वाली अपनी बहन को फोन पर जानकारी दी कि उसने प्लॉट का सौदा कर लिया है और पार्टी को टोकन मनी भी दे दिया है। इसके बाद से नवीन दास का फोन स्विच ऑफ आने लगा।

थाना प्रभारी दिनेश यादव ने बताया कि नवीन के भाई की तहरीर पर जांच शुरू कर दी गयी है। फॉरेंसिक टीम की भी मदद ली जा रही है। इसके अलावा कॉल डिटेल के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :आम आदमी पार्टीक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा!