लाइव न्यूज़ :

इंदौर में दो साल की मासूम बच्ची का अपहरण कर दरिंदे ने किया बलात्कार, आरोपी हुआ गिरफ्तार

By मुकेश मिश्रा | Updated: October 13, 2022 19:51 IST

बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी स्थिति ठीक बताई जा रही है पुलिस ने बच्ची को बरामद कर तत्परता दिखाते हुए आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देघटना बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात करीब 2.30 बजे की चंदन नगर थाना क्षेत्र के स्कीम नंबर 71 की हैआरोपी दुष्कर्म करने के बाद बेसुध अवस्था मे बच्ची को एक सुनसान इलाके में छोड़ कर भाग गयामेडिकल रिपोर्ट में बच्ची के साथ दुष्कृत्य किए जाने की पुष्टि हुई है

इंदौर: इंदौर में एक दो साल की मासूम बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपी ट्रक चालक है और उसने ट्रक में ही बच्ची के साथ बुरा काम किया फिर बेसुध अवस्था मे बच्ची को एक सुनसान इलाके में छोड़ कर भाग गया। बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी स्थिति ठीक बताई जा रही है पुलिस ने बच्ची को बरामद कर तत्परता दिखाते हुए आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। वही ट्रक को भी जब्त कर लिया है।

एडीशनल एसीपी प्रशांत चौबे ने बताया कि घटना बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात करीब 2.30 बजे की चंदन नगर थाना क्षेत्र के स्कीम नंबर 71 की है। यह एक निर्माणधीन बिल्डिंग में एक दंपत्ति चौकीदारी का काम करते हैं। रात में दंपत्ति अपनी दो साल की मासूम बच्ची की साथ सो रहे थे। 

अचानक रात 2.30 बजे बच्ची की माँ की नींद खुली तो बच्ची गायब थी। दोनों पति पत्नी ने बच्ची को आसपास ढूंढा लेकिन वह नहीं मिली तो इसकी सूचना पुलिस को दी। तत्काल रात्रि गश्त में तैनात पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और टार्च की रोशनी में आसपास खोज की लेकिन बच्ची का पता नहीं चला। 

पुलिस ने बच्ची के पिता से किसी पर शंका होने की बात कही तो उसने बताया कि धार जिले के बांक क्षेत्र का रहने वाला उसका दोस्त दीनू (36) बुधवार शाम को उसके पास आया था और थोड़ी देर बाद पीथमपुर जाने का कह कर चला गया। उसने बताया कि वह ट्रक चलाता है।

पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज निकाल कर देखा तो एक ट्रक निर्माणाधीन बिल्डिंग के पास आता और जाता दिखाई दिया। पुलिस ने तत्काल ट्रक को ट्रैक किया और दीनू के मोबाइल नंबर की लोकेशन ट्रेस की। दीनू की लोकेशन पीथमपुर आई। तत्काल पीथमपुर पुलिस को सूचना दे कर उसे पकड़ने को कहा।

इसी बीच आर आर केट के पास रेतमंडी की सड़क पर पुलिस को एक बच्ची बेसुध मिली तत्काल वायरलैस से शहर के सभी थाना क्षेत्रों को सूचना दी। चंदननगर थाना की पुलिस चौकीदार दंपत्ति को लेकर रेतमंडी पहुंची। बच्ची की शिनाख्त दंपत्ति ने अपनी बेटी रूप में की।

बच्ची को इलाज के लिए पुलिस एमवाय अस्पताल पहुंची। जहां उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। मेडिकल में बच्ची के साथ दुष्कृत्य किए जाने की पुष्टि हुई है। वहीं आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

टॅग्स :रेपMadhya Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने