लाइव न्यूज़ :

Bhopal: दो दिन की बच्ची की हत्या कर मंदिर परिसर में फेंका, पुलिस ने कहा- शॉल में लिपटा मिला नवजात का शव  

By रामदीप मिश्रा | Updated: September 30, 2020 18:17 IST

पुलिस का कहना है कि घटना सोमवार के दिन भोपाल के अयोध्या नगर इलाके की है। मंदिर के परिसर में एक नवजात शिशु के शरीर पर कई चाकू से गोदने के निशान पाए गए हैं और शव एक शॉल में लिपटा हुआ था।

Open in App
ठळक मुद्देभोपाल में दो दिन की बच्ची की अज्ञात व्यक्ति द्वारा चाकू मारकर हत्या कर दी गई। नवजात का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। 

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक मंदिर के परिसर में शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां दो दिन की बच्ची की अज्ञात व्यक्ति द्वारा चाकू मारकर हत्या कर दी गई और शव को मंदिर परिसर में फेंक दिया गया। नवजात का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। 

मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि घटना सोमवार के दिन भोपाल के अयोध्या नगर इलाके की है। मंदिर के परिसर में एक नवजात शिशु के शरीर पर कई चाकू से गोदने के निशान पाए गए हैं और शव एक शॉल में लिपटा हुआ था।

अयोध्या नगर पुलिस थाना प्रभारी रेणु मुरब ने कहा, "पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मंगलवार को प्राप्त रिपोर्ट से पता चला है कि बच्चे के पेट और पीठ पर एक तेज धारदार हथियार से कई बार हमला किया गया।" उन्होंने कहा कि एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

उन्होंने कहा कि पुलिस पिछले एक सप्ताह में बच्चों के जन्म के बारे में आसपास के अस्पतालों से विवरण जुटाने की कोशिश कर रही है।

टॅग्स :हत्याकांडमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला