लाइव न्यूज़ :

बिहार की राजधानी पटना में सामने आया ट्रिपल मर्डर का मामला, एक व्यक्ति को गोली मार भाग रहे अपराधियों को लोगों ने पीट पीटकर उतारा मौत के घाट

By एस पी सिन्हा | Updated: November 24, 2025 19:36 IST

प्राप्त जानकारी के अनुसार डोमाचक निवासी 65 वर्षीय अशर्फी सिंह दरवाजे पर बैठे थे, इसी दौरान बाइक सवार दो शूटर वहां पहुंचे। देखते ही देखते उनके शरीर में छह गोलियां उतार दी।

Open in App

पटना: बिहार की राजधानी पटना के रामकृष्ण नगर में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्यारे भागने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया और पीट-पीटकर मार डाला। दरअसल, मृतक अशर्फी सिंह अपने दरवाजे पर बैठे थे, तभी उन पर हमला हुआ। हत्या का कारण जमीन विवाद बताया जा रहा है। भागने के क्रम में बाइक सवार दो अपराधियों को लोगों ने गोपालपुर थाना क्षेत्र के भोगीपुर के पास घेर लिया और पीट-पीटकर उनकी हत्या कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार डोमाचक निवासी 65 वर्षीय अशर्फी सिंह दरवाजे पर बैठे थे, इसी दौरान बाइक सवार दो शूटर वहां पहुंचे। देखते ही देखते उनके शरीर में छह गोलियां उतार दी। गोली लगने से घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। इसके बाद अपराधी भागने लगे। गोपालपुर के पास उन्हें घेर लिया और पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही वरीय पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। 

बताया जाता है क‍ि हत्या का कारण जमीन का विवाद है। सूत्रों के अनुसार एक दिन पहले ही अशर्फी सिंह ने करोड़ों की जमीन की घेराबंदी की थी। जमीन की कीमत लगभग 20 करोड़ रुपए का है। घटनास्थल से 10 से अधिक गोलियों के खोखे बरामद हुए हैं, जो अपराधियों द्वारा की गई अंधाधुंध फायरिंग की पुष्टि करते हैं। दोनों मृतक अपराधियों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। 

तीहरे हत्याकांड की सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब इस पूरे मामले की गहनता से छानबीन कर रही है, जिसमें जमीनी विवाद से लेकर अपराधियों के संभावित नेटवर्क तक सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है। अधिकारियों का ध्यान न केवल हत्या के कारणों पर है, बल्कि फर्जी पहचान और सीमा-पार नेटवर्क के किसी भी एंगल की जांच भी की जा रही है।

टॅग्स :बिहारक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े